फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gandak, ten meters away from the population in Mahdeva, shocked the villagers

महदेवा में आबादी से दस मीटर दूर गंडक, सहमे ग्रामीण

Sat, 14 Aug 2021 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Gandak, ten meters away from the population in Mahdeva, shocked the villagers
महदेवा गांव के कटान स्थल पर लोगों को बाढ़ शरणालय में जाने की अपील करते एसडीएम अरविन्द कुमार। - फोटो : KUSHINAGAR
महदेवा में आबादी से दस मीटर दूर गंडक, सहमे ग्रामीण
विज्ञापन

छितौनी। महदेवा गांव में बड़ी गंडक नदी तेजी से कटान कर रही है। खेतों को काटती हुई नदी गांव के करीब पहुंच गई है, जो आबादी से दस मीटर ही दूर बताई जा रही है। इससे ग्रामीण भयभीत हैं।
खड्डा ब्लॉक के महदेवा गांव से बड़ी गंडक नदी करीब एक किलोमीटर दूूर थी। नदी कटान करती रही, लेकिन बचाव की दिशा में सार्थक प्रयास नहीं हुआ। नतीजा यह हुआ कि कटान करती हुई नदी अब गांव के बगल में आ गई है। इस गांव की आबादी लगभग चार हजार है। लोगों का कहना है कि कटान के चलते सभी को अपना घर कटने का डर सता रहा है।
विज्ञापन

एसडीएम अरविंद कुमार का कहना है कि कटान को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह से गंभीर है। कटानस्थल पर जाने के लिए रास्ता नहीं है। इस कारण बोल्डर जा सके, मजदूरों को लगाकर कटान रोकी जा रही है। हर हाल में गांव को बचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed