फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gandak rises above danger mark due to rains in Nepal.

Kushinagar News: नेपाल में बारिश से गंडक खतरे के निशान से ऊपर

Tue, 07 Jul 2026 12:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Gandak rises above danger mark due to rains in Nepal.
गंडक नदी का बढ़ा जलस्तर।
खड्डा। नेपाल में हुई बारिश के बाद रविवार को गंडक में अचानक 81 हजार क्यूसेक छोड़ा गया, इससे नदी का जलस्तर खतरे के निशान के उपर पहुंच गया। सोमवार को जलस्तर में थोड़ी कमी आई, लेकिन नदी अभी भी खतरे के निशान से 15 सेंटीमीटर उपर बह रही है। नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर विभागीय अधिकारियों की सक्रियता बढ़ गई है। बंधे पर निगरानी के लिए बाढ़ खंड के एक्सईएन ने सभी जेई को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

वाल्मीकि गंडक बैराज से सोमवार की सुबह आठ बजे 75,500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। रविवार को बैराज से 81,000 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद नदी के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, खड्डा क्षेत्र के भैंसहा घाट पर सोमवार की शाम चार बजे गंडक नदी का जलस्तर 95.15 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी बिंदु से 15 सेंटीमीटर ऊपर है। हालांकि डिस्चार्ज में कमी आने के साथ जलस्तर में भी धीरे-धीरे गिरावट हो रहा है। फिलहाल छितौनी तटबंध और गंडक नदी पार के बाढ़ प्रभावित गांव सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed