फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   gandak reached upto danger point

खतरे के निशान तक पहुंची गंडक

Fri, 01 Jul 2016 11:11 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Fri, 01 Jul 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
gandak reached upto danger point
बाढ़ - फोटो : santosh verma
पडरौना/खड्डा। नेपाल के पहाड़ी इलाकों में हो रही बरसात से गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। शुक्रवार को दोपहर बाद वाल्मीकिनगर बैराज से नदी में 1.21 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसके चलते छितौनी बांध के भैंसहा गेज पर नदी का जलस्तर वार्निंग लेवल (95 मीटर) तक पहुंच गया। जलस्तर बढ़ने से खड्डा रेता क्षेत्र के दर्जन भर गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन


पिछले वर्ष हुई कम बरसात के चलते सितम्बर महीने में ही गंडक नदी का जलस्तर घटने लगा था। मई के महीने में नदी का डिस्चार्ज 30 हजार क्यूसेक से भी नीचे आ गया था। 15 जून के बाद जलस्तर बढ़ना शुरू तो हुआ लेकिन अधिकतम 65 हजार तक ही पहुंच पाया। सिंचाई विभाग से जुड़े लोगों के अनुसार इधर दो दिन से नेपाल में हो रही बरसात के चलते अब जाकर नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ना शुरू हुआ है। बृहस्पतिवार की शाम चार बजे वाल्मीकिनगर बैराज से नदी में 86000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। शुक्रवार की सुबह आठ बजे डिस्चार्ज बढ़कर 95200 क्यूसेक हो गया। दोपहर 12 बजे डिस्चार्ज 1.14 लाख और दो बजे 1.21 लाख तक पहुंच गया। डिस्चार्ज बढ़ने से छितौनी बांध के भैंसहा गेजस्थल पर जलस्तर 95.00 मीटर (वार्निंग लेवल) तक पहुंच गया। हालांकि, नदी अभी यहां खतरा बिंदु (96) से काफी नीचे है। परंतु जलस्तर बढ़ने पर नदी के किनारे बसे गांव मरचहवा, बसंतपुर, शिवपुर, नरायनपुर, हरिहरपुर, शाहपुर आदि गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed