फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ganahi drain get saved

गैनही ड्रेन का तटबंध कटने से बचाया, मरम्मत शुरू

Tue, 14 Jul 2020 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
ganahi drain get saved
खड्डा क्षेत्र के गैनही ड्रेन के कटाव को रोकते मजदूर । - फोटो : KUSHINAGAR
गैनही ड्रेन का तटबंध कटने से बचाया, मरम्मत शुरू
विज्ञापन

खड्डा। गंडक नदी व मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के बीच स्थित गैनही ड्रेन का बांध पानी के तेज बहाव के चलते मंगलवार को कटने लगा था। इससे अगल-बगल के गांवों के लोग बाढ़ की आशंका से सहम गए थे। जिला पंचायत सदस्य की सूचना पर बाढ़ खंड महराजगंज के अभियंता पहुंचे और क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत शुरू की गई। अभियंता अब बांध को सुरक्षित बता रहे हैं।
खड्डा तहसील के सिसवा गोपाल गांव के टोला सिसई दधिचि के समीप से गुजरने वाली गैनही ड्रेन के किनारे मिट्टी का बांध है जो ड्रेन के पानी को मुख्य पश्चिमी गंडक नहर व गंडक नदी के छितौनी तटबंध से टकराने से बचाता है। इस बांध पर जल निकासी के लिए पहले ह्यूम पाइप की पुलिया की जगह नया पुल बन रहा है। लेकिन बरसात के कारण निर्माण कार्य रुक गया है। सोमवार की रात में हुई मूसलाधार बारिश के चलते गैनही ड्रेन का जलस्तर बढ़ गया है। मंगलवार की सुबह निर्माणाधीन पुलिया के पास पानी के तेज बहाव के चलते बांध कटने लगा। इसकी जानकारी लोगों ने क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य संदीप श्रीवास्तव को दी। यह स्थान महाराजगंज जनपद के सिंचाई विभाग के अधीन है। संदीप ने महराजगंज के बाढ़ खंड के एक्सईएन को सूचना देकर तत्काल बचाव कार्य शुरू कराने का अनुरोध किया। अभियंता जब पहुंचे तो बांध करीब एक मीटर ही बचा था। तेजी से मरम्मत कार्य शुरू करते हुए क्षतिग्रस्त हिस्से को सुरक्षित कराया गया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

इस संबंध में महराजगंज बाढ़ खंड के एक्सईएन संजय कुमार ने बताया कि ड्रेन के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत करा दी गई है। बरसात बाद पुल निर्माण के साथ ही बांध की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed