फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ganaga singh won in faJilnagar

बुजुर्ग गंगा सिंह कुशवाहा ने फिर लहराया परचम 

Sat, 11 Mar 2017 11:06 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Sat, 11 Mar 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
ganaga singh won in faJilnagar
राजनी‌ितति - फोटो : santosh verma
फाजिलनगर। 
विज्ञापन

पिछले चुनाव में भाजपा के लिए जिले में एक मात्र सीट जीतने वाले गंगा सिंह कुशवाहा ने इस बार भी बड़े अंतर से जीत हासिल की। इन्हें मिले कुल वोट सपा और बसपा उम्मीदवारों को मिले मतों के कुल योग से भी ज्यादे था।

इस विधानसभा सीट पर कुल 15 लोग मैदान में थे। भाजपा उम्मीदवार गंगा सिंह के मुकाबले सपा ने छह बार के विधायक विश्वनाथ सिंह को तो बसपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके जगदीश सिंह को मैदान में उतारा था। करीब 60 किलोमीटर लंबे इस विधानसभा क्षेत्र में मुख्य मुकाबला भी इन्हीं तीन उम्मीदवारों के बीच था। परंतु जब शनिवार को मतों की गणना हुई तो प्रतिद्वंदी दोनों उम्मीदवार भाजपा से बहुत दूर नजर आए। भाजपा उम्मीदवार गंगा सिंह कुशवाहा को 92099 वोट मिले। इनके मुकाबले सपा उम्मीदवार विश्वनाथ सिंह को 54584 और बसपा के जगदीश सिंह को 30820 मत ही मिले। इसके अलावा कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के मोहन को 2325, पीस पार्टी के अजीमुल्लाह उर्फ गुड्डू को 2090, निर्दलीय सुनील उर्फ़ मनोज सिंह को 1784, बीएमपी के राजमंगल यादव को 968, निर्दलीय बिरजा को 944, शाहरुन निशा को 812, रालोद के जवाहरलाल यादव को 751, राजकुमार को 724, सरोज अहमद को 656, नन्दलाल गुप्त विद्रोही 532, अर्चना पांडेय को 506 और भारतीय सर्वोदय पार्टी के विनोद को 472 वोट ही मिले। यहां भी 2489 मतदातओं ने नोटा का बटन दबाया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed