फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fuse of 10 MVAs blown in the sub-station, electricity stopped for four hours

Kushinagar News: उपकेंद्र में दस एमबीए का उड़ा फ्यूज... चार घंटे ठप रही बिजली

Mon, 01 Apr 2024 07:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 01 Apr 2024 07:39 AM IST
विज्ञापन
Fuse of 10 MVAs blown in the sub-station, electricity stopped for four hours
पडरौना। मौसम की तपिश बढ़ने के साथ बिजली कटौती शुरू हो गई है। शहर के अधिकतर मोहल्लों की आपूर्ति रविवार को दोपहर में चार घंटे ठप रही। इसकी वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रात करीब साढ़े सात बजे बिजली उपकेंद्र में लगे दस एमबीए के ट्रांसफार्मर में लगा फ्यूज उड़ गया। इसके चलते शहर समेत आसपास के गांवों में करीब डेढ़ घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन

गर्मी शुरू होते ही बिजली निगम की बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी होने लगी है। दिन में तेज धूप के साथ पछुआ हवा चल रहा था। इसके चलते दिन में 11 बजे से तीन बजे तक शहर के रामकोला रोड, कोतवाली रोड, मुन्ना कालोनी समेत कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली कटौती के कारण लोगों को परेशान होना पड़ा। वहीं जटहा रोड पर लगे ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ने के कारण दो घंटे तक 150 घरों की बिजली प्रभावित रही। शाम करीब साढ़े सात बजे पडरौना विद्युत उपकेंद्र में लगे दस एमबीए के ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ गया। इससे शहर में आसपास के करीब 100 गांव में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। हालांकि बिजली कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए दस एमबीए का फ्यूज ठीक कर करीब डेढ़ घंटे बाद बिजली आपूर्ति कर दी। नगर के सौरभ सिंह, जितेंद्र कुमार, विजय मद्धेशिया, मुन्ना शर्मा, विशाल शुक्ला आदि लोगों का कहना है कि पिछले साल गर्मी में बिजली कटौती को लेकर लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ी थी। इसको लेकर उपकेंद्र पर हंगामा भी हुआ था। अफसरों ने आने वाली गर्मी में बिजली आपूर्ति बेहतर करने का आश्वासन अफसरों की ओर से दिया गया था। लेकिन पुरानी व्यवस्था में अभी तक कोई सुधार नहीं हो सका है। इस संबंध में बिजली निगम के एक्सईएन इंद्रराज यादव ने बताया कि तकनीकी दिक्कतों की वजह से बिजली आपूर्ति कुछ देर के लिए बाधित हुई थी। उसे सही कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed