{"_id":"688284ada30e280bed014c3b","slug":"fulfill-the-responsibility-related-to-the-system-with-sensitivity-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-142199-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: संवेदनशीलता के साथ निभाएं व्यवस्था से जुड़ी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: संवेदनशीलता के साथ निभाएं व्यवस्था से जुड़ी जिम्मेदारी
Fri, 25 Jul 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को डीएम की अध्यक्षता में नामित सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और केंद्राध्यक्षों का प्रशिक्षण हुआ। इसमें जिले के 18 परीक्षा केंद्राें पर 27 जुलाई को आयोजित समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी के परीक्षा की तैयारियों पर चर्चा कर परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए डीएम ने अधिकारी और केंद्रोध्यक्षों को जरूरी निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में परीक्षा की सुचिता संदिग्ध न हो। ड्यूटी में लगाए गए सभी अधिकारी पूरी संवेदनशीलता एवं तन्मयता के साथ मिली जिम्मेदारी निभाएं।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि सभी अधिकारी अनुभवी हैं। निर्वाचन की तरह सभी मजिस्ट्रेट अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी तन्मयता से करेंगे। उन्होंने कहा कि जिनकी ड्यूटी लगी है तथा जो रिजर्व में नामित हैं वो सभी अधिकारी प्रशिक्षण प्राप्त कर लें। आयोग की तरफ से वीसी के माध्यम से दी गई जानकारी एवं गाइडलाइन के अनुसार अपने कार्यों को पूरा करें। पुलिस विभाग तरफ से भी ड्यूटी लगा दी गई है।