{"_id":"6ae79cfc9177d2e992051179","slug":"frustrated-by-a-dilapidated-road-a-man-climbed-a-mobile-tower-he-came-down-after-five-hours-kushinagar-news-c-205-1-ksh1023-171443-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जर्जर सड़क से परेशान युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, पांच घंटे बाद उतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जर्जर सड़क से परेशान युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, पांच घंटे बाद उतरा
विज्ञापन
प्रसव पीड़िता को ट्रैक्टर-ट्रॉली से अस्पताल पहुंचाने में हुई परेशानी से आहत होकर उठाया कदम
सड़क निर्माण शुरू होने तक नीचे उतरने से किया इन्कार
दुदही। कुशीनगर के दुदही क्षेत्र में जर्जर सड़क से परेशान एक युवक रविवार को गांव में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसने सड़क निर्माण शुरू होने तक नीचे उतरने से इन्कार कर दिया। युवक ने एक प्रसूता को अस्पताल ले जाने में हुई परेशानी को अपने इस कदम की वजह बताया। प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद वह पांच घंटे में नीचे उतरा। इस दौरान अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।
मामला सेवरही थाना क्षेत्र के रकबा दुलमा पट्टी गांव का है। यहां सरगटिया से भगवानपुर जाने वाली सड़क लंबे समय से कच्ची और जर्जर है। बारिश के कारण सड़क पर जगह-जगह कीचड़ जमा है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। शनिवार रात गांव में मुनीब सैनी के पड़ोसी की पत्नी को प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने एंबुलेंस बुलाने का प्रयास किया लेकिन खराब रास्ते के कारण वह गांव तक नहीं पहुंच सकी।
मजबूरी में परिजन प्रसूता को ट्रैक्टर-ट्रॉली से अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन वह भी रास्ते में कीचड़ में फंस गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद किसी तरह महिला को अस्पताल पहुंचाया। इस घटना से आहत मुनीब सैनी रविवार दोपहर करीब 12 बजे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसने वीडियो बनाकर अपनी परेशानी साझा की और सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग की। उसका कहना है कि सड़क की बदहाली के कारण ग्रामीणों को आए दिन ऐसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
मुनीब की पारिवारिक स्थिति भी बेहद कठिन है। उसका तीन वर्षीय बेटा कैंसर से पीड़ित है। उसका इलाज टाटा अस्पताल में चल रहा है। इलाज के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता भी मिली है। मुनीब गांव में किराने की दुकान चलाने के साथ फेरी लगाकर सामान बेचता है। उसका कहना है कि सड़क खराब होने के कारण बाइक से सामान लाने और ले जाने में भी दिक्कत होती है।
मुनीब का आरोप है कि सड़क निर्माण के लिए वह कई बार जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा चुका है। आईजीआरएस पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। शनिवार रात प्रसूता को अस्पताल पहुंचाने में हुई परेशानी के बाद उसने यह कदम उठाया। सूचना पर पहुंचे तमकुहीराज के एसडीएम गौरव कुणाल ने टावर पर चढ़े मुनीब को समझाया और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब पांच घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद मुनीब टावर से नीचे उतर आया।