फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fraudsters swindled Rs 65 lakh by getting disputed land along the highway

Kushinagar News: हाईवे किनारे विवादित जमीन दिलाकर जालसाजों ने हड़प लिए 65 लाख

Sun, 01 Jun 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 01 Jun 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Fraudsters swindled Rs 65 lakh by getting disputed land along the highway
हाटा। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 21 के रहने वाले शत्रुघ्न उपाध्याय को हाईवे के किनारे विवादित जमीन दिलाकर जालसाजों ने 65 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों को पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी कर रही है। केस दर्ज होने के बाद आरोपी भागे हुए गए हैं। हाटा नगर के रहने वाले शत्रुघ्न उपाध्याय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ साल पहले उन्होंने गांव की अपनी पैतृक जमीन को बेचा था। हाटा में व्यवसाय करने के लिए जमीन ढूंढ़ रहे थे। इसी बीच नगर के रहने वाले नागेंद्र गुप्ता उर्फ बबलू गुप्ता से संपर्क हुया।
विज्ञापन

उन्होंने एक जमीन दिखाई। इसे खरीदने के लिए नागेंद्र ने सुदर्शन वर्मा, रविंद्र वर्मा, गिरजाशंकर वर्मा सहित अन्य के खातों में कुल 65 लाख रुपये ले लिए।
आरोप है कि बार-बार कहने के बाद इन लोगों ने हाटा में आठ डिसमिल जमीन का बैनामा कराया। बैनामे के बाद जब वह भूमि पूजन के लिए पहुंचे तो वहां दूसरे लोग आकर हंगामा करने लगे। जांच में पता चला कि वो जमीन दूसरे की थी।
विज्ञापन

इन्होंने धोखाधड़ी से उनके नाम बैनामा करा दिया। जब उनसे संपर्क किया गया तो उन्होंने दूसरी जमीन दिलाने की बात कहकर मामले को टाल दिया। अब आठ साल बीत गए न तो जमीन मिली और न ही आरोपी रुपये वापस कर रहे हैं। पीड़ित ने अब पुलिस से गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष रामसहाय चौहान ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed