फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fraudsters got 123 Dismil land registered under the pretext of getting married

Kushinagar News: शादी कराने का झांसा देकर 123 डिस्मिल जमीन का जालसाजों ने करा लिया बैनामा

Thu, 14 Aug 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 14 Aug 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Fraudsters got 123 Dismil land registered under the pretext of getting married
हाटा। मानसिक रूप से कमजोर एक युवक को जालसाजों ने शादी कराने का झांसा देकर उसकी 123 डिस्मिल जमीन का एक महिला के नाम बैनामा करा दिया। जालसाजों ने शादी का पेपर बताकर बैनामा के कागज पर हस्ताक्षर करा लिया और बताया कि दो माह बाद शादी होगी।
विज्ञापन

इस मामले में निबंधन विभाग की भूमिका पर भी सवाल उठ रहा है। जानकारी होने पर युवक के रिश्तेदारों ने हाटा कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। एसडीएम को भी पूरे मामले से अवगत कराया है। एसडीएम ने पुलिस को मामले की जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन

हाटा कोतवाली क्षेत्र के अवरवा गांव के बेलही टोला निवासी नन्हें तिवारी मानिसक रूप से कमजोर है। यही कारण है कि माता-पिता का इकलौता पुत्र होने के बाद भी उनकी शादी नहीं हो पा रही है। चार माह पहले नन्हे तिवारी की मां की मौत हो गई। इसके बाद बेटा का नाम जमीन हो गई। इसके बाद कुछ जालसाजों की नजर पड़ गई और उन लोगों ने नन्हें को शादी कराने का झांसा देते हुए अपने साथ घुमाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी महिला से वीडियो काल कर शादी करने की बात करा दी। मानसिक रूप से कमजोर और शादी के लिए परेशान नन्हें को जालसाजों के चंगुल में फंसने में ज्यादा समय नहीं लगा। बताया जा रहा है कि एक दिन जालसाज नन्हें को लेकर हाटा आए और उससे कहा कि तुम्हारी शादी के लिए कागज बनेगा। बैनामे के दस्तावेज पर लगी महिला की फोटो देखकर नन्हें ने उसे शादी का कागज जानकर हस्ताक्षर कर दिया। इसकी जानकारी होने पर नन्हें तिवारी के बहनोई शुभम पांडेय ने पूरे मामले की छानबीन की। जिसके बाद हाटा कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
इस संबंध में कोतवाल रामसहाय चौहान ने बताया कि तहरीर और दस्तावेज मिला है। जांच कराई जा रही है, जो दोषी होगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed