{"_id":"648370325ecf269a5d038229","slug":"fraud-with-a-woman-kushinagar-news-c-7-1-200520-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: डीएम कार्यालय का बाबू बताकर महिला से 17 हजार रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: डीएम कार्यालय का बाबू बताकर महिला से 17 हजार रुपये की ठगी
Sat, 10 Jun 2023 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम आवास की धनराशि खाते में भेजने के नाम पर की ठगी
संवाद न्यूज एजेंसी
समउर बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के रजवटिया गांव की निवासी एक महिला को प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर एक ठग ने 17 हजार रुपये की ठगी कर ली है। उसने खुद को डीएम कार्यालय का बाबू बताया। महिला उसके झांसे में आ गई और रुपये गूगलपे के जरिए उसे रुपये भेज दिए।
रजवटिया गांव की निवासी जरावती देवी पत्नी सुभाष मिश्र के मोबाइल फोन पर बृहस्पतिवार को एक नंबर से सुबह फोन आया। उसने कहा कि आपके प्रधानमंत्री आवास की फाइल जांच में आई है। अपना आधार कार्ड, बैंक खाता संख्या आदि तत्काल बताइए। महिला ने अपना आधार नंबर व खाता संख्या बता दिया। उसके बाद दूसरे नंबर से फिर फोन आया कि आपकी फाइल में बहुत कमी है। तत्काल इस मोबाइल नंबर पर 20 हजार रुपये गूगलपे कर दीजिए। साहब से फाइल पास करा देता हूं।
महिला ने बताया कि उसके पास मात्र 17 हजार रुपये ही हैं। उस व्यक्ति ने बताया कि ठीक है। 17 हजार ही भेजो। खाते में प्रधानमंत्री आवास की रकम जाने पर शेष तीन हजार इसी नंबर पर गूगल पे कर देना। महिला ने वह रकम एक जन सेवा केंद्र से उसके बताए नंबर पर गूगल पे कर दी, लेकिन रुपये भेजने के बाद जब उस नंबर से संपर्क करना चाहा तो मोबाइल बंद हो गया। उसने काम करने गए पति व बेटा से जब सारी घटना बताई तो उन्होंने माथा पकड़ लिया।
विज्ञापन
पटहेरवा के थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई अवश्य होगी।