{"_id":"685b0464afa6cc79f00ba7e4","slug":"fraud-of-rs-311-lakh-in-the-name-of-sending-abroad-case-registered-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-140183-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: विदेश भेजने के नाम पर 3.11 लाख की ठगी, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: विदेश भेजने के नाम पर 3.11 लाख की ठगी, केस
Wed, 25 Jun 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
रामकोला। स्थानीय थाना क्षेत्र के विशनपुरा गांव निवासी एक व्यक्ति ने महाराजगंज जनपद के रहने वाले तीन व्यक्तियों से तीन लाख ग्यारह हजार रुपये की ठगी की है। तीनों लोगों से विदेश भेजने के नाम पर ठगी की गई। उन्हें न तो विदेश भेजा गया और न पैसे लौटाए गए। इस पर तीनों पीड़ितों ने रामकोला थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। रामकोला थाना पहुंचे पप्पू कुमार निवासी बूढ़ाडीह कला, थाना निचलौल, इन्द्रजीत प्रजापति निवासी लक्ष्मीपुर देउरवा, थाना भिटौली व प्रदीप गुप्ता निवासी बूढ़ाडीह कला, थाना निचलौल महराजंगज ने थाना प्रभारी को तहरीर देकर बताया कि विदेश भेजने के नाम पर रहमान अली निवासी विशनपुरा, रामकोला, कुशीनगर ने पप्पू कुमार से 71,500 रुपये ऑनलाइन व 20 हजार रुपये नकद सहित कुल 91,500 रुपये लिए। इन्द्रजीत से 82,000 रुपये ऑनलाइन एवं 20 हजार रुपये नकद समेत कुल 1,02,000 रुपये लिए। प्रदीप से 98,000 ऑनलाइन एवं 20 हजार नकद समेत कुल 1,18,000 रुपये लिए। इसके बावजूद विदेश नहीं भेजवा पाया। जब उन लोगों ने अपना रुपये वापस मांगा तो रहमान अली धमकाते हुए कहा कि वह न तो उन्हें विदेश भेजेगा, न ही पैसा वापस करेगा। दोबारा पैसा मांगने आए तो जान से मरवा देगा।
इस पर तीनों लोगों की तहरीर पर रामकोला पुलिस ने रहमान अली निवासी विशनपुरा के खिलाफ ठगी व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। थानाध्यक्ष आनंद गुप्ता ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
इस पर तीनों लोगों की तहरीर पर रामकोला पुलिस ने रहमान अली निवासी विशनपुरा के खिलाफ ठगी व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। थानाध्यक्ष आनंद गुप्ता ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन