फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fraud of Rs 19.30 lakh, case registered on court orders

Kushinagar News: भाजपा जिलाध्यक्ष एवं तहसीलदार के आश्वासन पर धरना स्थगित

Sat, 11 Nov 2023 01:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 19.30 lakh, case registered on court orders
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन


कसया। लेखपाल पर लापरवाही का आरोप लगाकर तहसील परिसर में धरना दे रहे भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष का धरना शुक्रवार को स्थगित हो गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष व तहसीलदार के आश्वासन के बाद धरना स्थगित किया गया है। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि 22 नवंबर तक लेखपाल का स्थानांतरण नहीं हुआ तो दोबारा धरना देंगे।

बुद्धनगरी निवासी भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रियेश गोंड अपनी बहन का जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए हलका लेखपाल पर एक साल से परेशान किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों का दरवाजे पर गए पर न्याय नहीं मिला। कसया तहसील परिसर में लेखपाल के स्थानांतरण एवं जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए धरना दे रहे थे। शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय मौके पर पहुंचे और उनसे वार्ता कर तहसीलदार नरेंद्र राम को बुलाए। तहसीलदार ने जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने एवं संबंधित लेखपाल पर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर धरना स्थगित कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed