{"_id":"64652037c9d63849cb01ce44","slug":"fraud-in-jharkhan-sim-baught-fron-khadda-kushinagar-news-c-7-1-171000-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: खड्डा क्षेत्र से खरीदे गए सिमकार्ड से जालसाजी, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: खड्डा क्षेत्र से खरीदे गए सिमकार्ड से जालसाजी, पुलिस ने शुरू की जांच
Thu, 18 May 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 18 May 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
खड्डा क्षेत्र से खरीदे गए सिमकार्ड से जालसाजी, पुलिस ने शुरू की जांच
- फर्जी परिचय पत्र का किया इस्तेमाल, मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। क्षेत्र में फर्जी परिचयपत्र का इस्तेमाल करके खरीदे गए सिमकार्ड से जालसाजी हुई है। साइबर ठगों ने कई लोगों के रुपये ठग लिए हैं। साइबर सेल के एडीजी के पत्र पर दो लोगों के खिलाफ जालसाजी, धोखाधड़ी, कूट रचना सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके पुलिस जांच में जुटी है। खड्डा से खरीदा गया सिमकार्ड झारखंड में इस्तेमाल हुआ है।
उत्तर प्रदेश साइबर सेल के एडीजी कार्यालय से कुशीनगर साइबर सेल को पत्र भेज कर खड्डा क्षेत्र के सिम कार्ड बेचने में गड़बड़ी की जानकारी दी गई। पुलिस ने फर्जी परिचयपत्र के जरिए सिमकार्ड बेचने की छानबीन करके खड्डा के देवगांव मोबाइल दुकानदार रामकृपाल व कोहरगड्डी के आलोक सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेजों का इस्तेमाल करने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिसकर्मियों की मानें तो खड्डा से खरीदे गए सिमकार्ड का इस्तेमाल झारखंड के जामतारा, देवघर आदि क्षेत्रों में साइबर ठग जालसाजी कर रहे हैं।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा का कहना है कि सिम बेचने व इससे साइबर अपराध किए जाने के मामले में जिला साइबर सेल अधिकारी की तहरीर पर दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना की जा रही है।