{"_id":"61686a8a2dbb8c37f5043d6b","slug":"four-year-old-child-dies-in-a-bushfire-kushinagar-news-gkp4129487197","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: झाड़ फूंक के चक्कर में चार साल के मासूम ने गंवाई जान, दो महिलाएं हिरासत में, तांत्रिक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: झाड़ फूंक के चक्कर में चार साल के मासूम ने गंवाई जान, दो महिलाएं हिरासत में, तांत्रिक फरार
Fri, 15 Oct 2021 11:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 11:23 AM IST
सार
बताया जा रहा है कि चार वर्षीय मासूम को बुखार और उल्टी की शिकायत थी। तबीयत बिगड़ने पर गांव की एक महिला और बिहार के एक तांत्रिक दंपती झाड़फूंक कर बच्चे को ठीक कर देने का दावा करने लगे। घरवाले उन लोगों के झांसे में आ गए और झाड़फूंक शुरू हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जरार गांव में गुरुवार की दोपहर बाद झाड़फूंक के दौरान चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस मौके से दो महिलाओं को हिरासत में लेकर थाने गई, जबकि एक तांत्रिक भागने में सफल रहा।
बताया जा रहा है कि जरार गांव निवासी ओमप्रकाश राजभर के चार वर्षीय मासूम नीतीश को बुखार और उल्टी की शिकायत थी। गुरुवार की सुबह उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसी दौरान गांव की एक महिला और बिहार के एक तांत्रिक दंपती झाड़फूंक कर बच्चे को ठीक कर देने का दावा करने लगे। घरवाले उन लोगों के झांसे में आ गए और झाड़फूंक शुरू हो गई।
घरवालों का कहना है कि झाड़फूंक के दौरान बच्चे की तबीयत और अधिक बिगड़ गई और दिन के करीब दो बजे नीतीश की मौत हो गई। नीतीश की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौके से दो महिलाओं को हिरासत में ले लिया, जबकि पुरुष तांत्रिक वहां से भागने में सफल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घरवालों का आरोप है कि झाड़फूंक के दौरान बच्चे की मौत हुई है। इस संबंध में एसआई रामचंद्र सिंह ने बताया कि बच्चा बीमार था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस मामले में दो लोग हिरासत में हैं। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।