{"_id":"612534808ebc3ec77609ae5a","slug":"four-women-hit-by-bike-driver-one-dead-kushinagar-news-gkp406631470","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार महिलाओं को बाइक चालक ने मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार महिलाओं को बाइक चालक ने मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार महिलाओं को बाइक चालक ने मारी टक्कर, एक की मौत
- मंगलवार की सुबह नाराज लोगों ने शव रखकर किया सड़क जाम
- तीन घंटे तक जाम रहा पडरौना-सेवरही मार्ग
संवाद न्यूज एजेंसी
दुदही (कुशीनगर)। सोमवार की रात टहलने निकलीं चार महिलाओं को विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बड़हरा स्थित पेट्रोल पंप के पास बाइक चालक ने टक्कर मार दी। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को सुबह बड़हरा गांव के सामने पडरौना-सेवरही मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तहरीर मिलने पर बाइक चालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
दुदही क्षेत्र के बड़हरा गांव की शीला (39), सुशीला (35), काजल (25) और ध्यांती (25) सोमवार की रात तकरीबन नौ बजे खाना खाने के बाद टहलने निकली थीं। सेवरही-पडरौना मार्ग पर सड़क की पटरी पर टहल रही थीं, तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे बाइक चालक ने उनको टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में चारों गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी घायलों को ग्रामीण दुदही सीएचसी ले आए। यहां डॉक्टर ने शीला को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य तीन का इलाज चल रहा है। वहीं घटना स्थल से बाइक चालक भाग निकला, जबकि बाइक पर पीछे बैठा युवक गिर गया। अन्य महिलाओं ने उसे पकड़ लिया। शोर सुनकर काफी संख्या में लोग पहुंच गए। पकड़े गए युवक को ग्रामीणों ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सुबह जब पुलिस नहीं पहुंची तो सात बजे ग्रामीणों ने पडरौना-सेवरही मार्ग पर बड़हरा के सामने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। सूचना के तीन घंटे बाद विशुनपुरा एवं बरवापट्टी पुलिस मौके पर पहुंची। बाइक चालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विशुनपुरा थाने के एसओ अनिल उपाध्याय का कहना है कि अभी इस बारे में पीड़ित परिवारों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बाइक चालक का पता लगाया जा रहा है।