फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Four trucks loaded with illegal sand seized

Kushinagar News: अवैध बालू लदे चार ट्रक सीज

Sun, 03 May 2026 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 03 May 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Four trucks loaded with illegal sand seized
तुर्कपट्टी। पुलिस शनिवार को अवैध तरीके से बालू लेकर जा रहे चार ट्रक को थाना गेट के समीप रोका। जांच के दौरान चालक कागजात नहीं दिखा सके। पुलिस ने वाहनों को सीज कर खनन विभाग को सूचना दी। खनन अधिकारी ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर तुर्कपट्टी पुलिस थाना गेट पर खड़ी हो गई। सेवरही की तरफ से चार संदिग्ध ट्रक आते दिखे। रोककर पुलिस ने कागजात मांगे। ट्रक चालकों के पास बालू परिवहन से संबंधित कोई भी वैध प्रपत्र या अनुमति पत्र नहीं मिला। पुलिस ने ट्रकों को कब्जे में ले लिया। क्षेत्र वासियों के अनुसार श्रीपतखंड, बसडिला, घाघी नदी का किनारा आदि जगहों से लंबे समय से अवैध बालू खनन और परिवहन की शिकायतें मिल रही थीं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि अवैध खनन एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी स्थिति में नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed