{"_id":"65c7eca69e4c8e61e902b416","slug":"four-tractor-trolley-and-jcb-seized-on-mining-charges-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-112319-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: खनन के आरोप में चार ट्रैक्टर-ट्राॅली और जेसीबी सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: खनन के आरोप में चार ट्रैक्टर-ट्राॅली और जेसीबी सीज
Sun, 11 Feb 2024 03:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 11 Feb 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
पिपरा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के केसरी छपरा में शनिवार को खनन अधिकारी ने छापा मारा। बालू और मिट्टी खनन में के आरोप में चार टैक्टर-ट्राली और एक जेसीबी को सीज कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से अवैध तरीके से इस गांव में मिट्टी का खनन काफी दिनों से चल रहा था।
शनिवार की दोपहर खनन अधिकारी अभिषेक सिंह ने केसरी छपरा में मिट्टी और बालू का खनन के खिलाफ छापा मारा। उन्होंने तीन मिट्टी लदे टैक्टर-ट्राॅली व एक जेसीबी को पकड़ा। सभी वाहनों को सीज कर दिया। उन्होंने क्रांती चौराहा पर अवैध बालू खनन में शामिल मिली ट्रैक्टर-ट्राली को सीज कर थाने भेजवा दिया। खनन अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में कही भी अवैध रूप से किसी भी तरह का खनन नहीं होने दिया जाएगा। इस तरह की शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी।