फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Four thieves arrested with stolen goods

Kushinagar News: चोरी के सामान के साथ चार चोर गिरफ्तार

Thu, 27 Mar 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 27 Mar 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Four thieves arrested with stolen goods
अहिरौली बाजार। पुलिस ने बुधवार को चोरी के सामान के साथ चार चोरों को गिरफ्तार किया। बरामद सामान को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अहिरौली बाजार थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र के विशुनपुरा निवासी अनीश यादव (19), विशाल राजभर उर्फ साधू (23), सुनील सिंह उर्फ भुअर (38) व भुआल राजभर (21) को बुधवार को दोपहर करीब ढाई सहजौली चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से तीन बाइक, एक पंपिंग सेट, एक मोटर पंप, दो टुल्लू पम्प, चार सोलर पैनल, एक बैट्री एवं दो मोबाइल फोन बरामद किया गया है। बरामद सामानों को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। इन शातिर चोरों का एक संगठित अतरजनपदीय गिरोह है। यह गिरोह दिन में बाइक से घूम कर थाना क्षेत्र व गैर जनपद के अन्य क्षेत्रों में भी रेकी करते हैं। जहां सूनसान जगह पाते हैं, वहां सामानों को चिन्हित कर उसे मौका पाकर रात में चुरा लेते हैं। चुराए सामान को बारी-बारी से बाइक पर लादकर झाड़ियों में छिपाकर रख देते हैं। चोरी करते समय ऐसे रास्तों का इस्तेमाल करते हैं, जिस पर पुलिस या आम नागरिक का आना जाना न हो। अनीश एक शातिर किस्म का चोर है। इसके विरुद्ध थाना क्षेत्र व इसके अतिरिक्त पिपराइच थाना क्षेत्र में भी चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज है। यह सभी चोर एक साथ ही चलते हैं। बहुत शातिराना तरीके से रेकी कर चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गिरजेश कुमार, शुभम भार्गव, जुगेश कुमार आनंद, हेड कांस्टेबल रामनिवास भार्गव, कांस्टेबल देवेंद यादव, विजय यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed