{"_id":"64a68ab3314ef9ddde0d0635","slug":"four-prize-crooks-arrested-in-encounter-three-of-them-got-shot-in-kushinagar-2023-07-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मुठभेड़ में चार इनामी बदमाश गिरफ्तार, इनमें तीन को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मुठभेड़ में चार इनामी बदमाश गिरफ्तार, इनमें तीन को लगी गोली
Thu, 06 Jul 2023 03:06 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 06 Jul 2023 03:06 PM IST
सार
बदमाशों में एक 50 हजार और तीन 25-25 हजार रुपये के इनामी हैं। इनके खिलाफ लूट, चोरी, आईटी एक्ट और ऑर्म्स एक्ट सहित विभिन्न मामलों में केस दर्ज हैं। बदमाशों के पास से 40 हजार रुपये नकद, पिस्टर, तमंचा, कारतूस आदि भी बरामद हुआ है। ये अंतरजनपदीय गिरोह के सदस्य बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
कुशीनगर में एनकाउंटर
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
कुशीनगर जिले में पटहेरवा थाना क्षेत्र के महुअवा कांटा गांव के पास बृहस्पतिवार की भोर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें चार बदमाश गिरफ्तार किए गए, जिसमें से तीन गोली लगने से घायल हैं। इनका इलाज जिला अस्पताल में कराया गया।
विज्ञापन
इन बदमाशों में एक 50 हजार और तीन 25-25 हजार रुपये के इनामी हैं। इनके खिलाफ लूट, चोरी, आईटी एक्ट और ऑर्म्स एक्ट सहित विभिन्न मामलों में केस दर्ज हैं। बदमाशों के पास से 40 हजार रुपये नकद, पिस्टर, तमंचा, कारतूस आदि भी बरामद हुआ है। ये अंतरजनपदीय गिरोह के सदस्य बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की भोर में करीब चार बजे पटहेरवा सहित जिले की स्वाॅट व अन्य थानों की पुलिस टीम को इन बदमाशों के क्षेत्र में होने की सूचना मिली थी। पुलिस के मुताबिक नेशनल हाईवे स्थित महुअवा कांटा गांव के पास पुलिस ने बाइक से इन्हें देखकर रोकने की कोशिश की तो बचाव में फायरिंग कर दिए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाश घायल हो गए तथा एक को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
पटहेरवा के थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया कि मुठभेड़ में चार वांक्षित शातिर अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें तीन घायल हैं। उनका पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए बदमाशों में अर्जुन साहनी उर्फ भोलू पुत्र विद्यासागर निवासी चिलबिलवा गोंगा टोला थाना पिपराइच जिला गोरखपुर घायल है। वह 50 हजार रुपये का इनामी व शातिर अपराधी है।
दूसरा रामभवन साहनी पुत्र सूर्यबली साहनी हैदरगंज थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर का रहने वाला है। इसे भी गोली लगी है। यह 25 हजार रुपये का इनामी है। तीसरा धर्मेद्र उर्फ कोइला पुत्र इंद्राशन जंगल रामलखना सिपाही टोला, थाना खोराबार जनपद गोरखपुर का निवासी है। गोली लगने से यह भी घायल है। चौथा मोहित पासवान उर्फ जयंत्री पासवान मुकुंदपुर थाना गौरी बाजार जनपद देवरिया का निवासी है। पुलिस ने इस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था।
इनमें अर्जुन साहनी के खिलाफ कुशीनगर के विभिन्न थानों सहित गोरखपुर, महराजगंज व देवरिया जनपद के अलग-अलग थानों में केस दर्ज हैं। वहीं रामभवन व धर्मेंद्र के खिलाफ पटहेरवा सहित गोरखपुर व महराजगंज के विभिन्न थानों में केस दर्ज हुए हैं। इनके कब्जे से 40 हजार नकद सहित एक पिस्टल, तीन तमंचा, कारतूस व इकसठ ए टी एम कार्ड चार मोबाइल फोन तथा दो बाइक बरामद हुई है।
इस कार्रवाई में पटहेरवा के थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय, तरयासुजान राजेंद्र कुमार सिंह, तमकुहीराज नीरज राय, खड्डा अमित शर्मा, पडरौना के कोतवाल राज प्रकाश सिंह, स्वाॅट टीम प्रभारी सुशील कुमार शुक्ला और सर्विलांस प्रभारी शरद भारती पुलिसफोर्स के साथ शामिल थे।