{"_id":"6609ac8b5a3218eead00ee4f","slug":"four-players-selected-in-training-camp-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-114803-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: प्रशिक्षण शिविर में चार खिलाड़ी चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: प्रशिक्षण शिविर में चार खिलाड़ी चयनित
Mon, 01 Apr 2024 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 01 Apr 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। हॉकी के केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए जिले से एक महिला समेत चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ी रविवार को झांसी स्टेडियम के लिए रवाना होंगे। वहां 21 दिन का प्रशिक्षण लेंगे। प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का स्पोट् र्स हाॅस्टल में चयन कर लिया जाएगा।
क्रीड़ाधिकारी रवि निषाद ने बताया कि भिसवा सरकारी के आदित्य उपायाय, सूर्या गोंड, अंकित खरवार और सोहरौना निवासी गुंजन गुप्ता का चयन केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ है। ये सभी चयनित खिलाड़ी रविवार को झांसी स्टेडियम के लिए रवाना होंगे। वहां ये खिलाड़ी 21 दिनों तक हॉकी का प्रशिक्षण लेंगे। प्रशिक्षण के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का झांसी स्टेडियम में पुन: ट्रायल होगा। इसमें चयनित खिलाड़ियों को स्पोटर्स हॉस्टल में भेज कर हॉकी खेल की बारीकियां सिखाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि स्पोटर्स हास्टल में चयनित खिलाड़ियों का संपूर्ण खर्च सरकार वहन करेगी।