फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Four people were named in the scuffle at Mathasuranjagiri.

Kushinagar News: मठसुरंजगिरि में मारपीट, चार नामजद

Wed, 01 Jul 2026 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Four people were named in the scuffle at Mathasuranjagiri.
सुकरौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र के मठसुराजगीर गांव में पुराने जमीन विवाद को लेकर एक दंपती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लालमती की तहरीर के अनुसार, खेत मे पानी चलाने के दौरान पुराने भूमि विवाद को लेकर गांव के चार लोग वहां पहुंचे और कहासुनी के बाद लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची महिला के साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि घटना के दौरान घर में तोड़फोड़ भी की गई। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से चले गए। कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed