फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Four injured including mother and son in collision between two bikes

Kushinagar News: दो बाइकों की टक्कर में मां-बेटा समेत चार घायल

Sat, 19 Oct 2024 05:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 19 Oct 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
Four injured including mother and son in collision between two bikes
तमकुहीराज। पटहेरिया चौराहे के पास शुक्रवार की शाम दो बाइक चालकों में टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। लोगों ने घायलों को सीएचसी भेजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने गंभीर रूप से घायल दो लोगों को रविंद्रनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बगही निवासी संदीप कुमार (24) अपनी मां कैलाशी देवी (60) के साथ बैंक गए थे। शुक्रवार शाम करीब चार बजे लौट रहे थे। पटहेरिया चौराहे के पास गोरखपुर से आ रहे तमकुहीराज थाना क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी अजय कुमार (21) और उनके पीछे बैठे जैक (22) की बाइक से टक्कर हो गई। संदीप और उनकी मां सड़क पर गिर गईं। दूसरे बाइक सवार दोनों युवकों को भी हल्की चोटें आईं। मौजूद लोगों ने चारों घायलों को तमकुहीराज सीएचसी भेजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल मां व बेटे की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed