{"_id":"69f3ba00ce05bb2f7002c379","slug":"four-injured-in-land-dispute-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-159009-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जमीन के विवाद में मारपीट, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जमीन के विवाद में मारपीट, चार घायल
Fri, 01 May 2026 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 01 May 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
कसया। वीर अब्दुल हमीद नगर (पिपरहिया) में बृहस्पतिवार को जमीन विवाद हुई मारपीट चार लोग घायल हो गए। उन्हें सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज रविंद्र नगर धूस रेफर कर दिया। वहां से भी उसे गोरखपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आरोप है कि विववादित खेत की बृहस्पतिवार को युनूस मौलाना जुताई करा रहे थे। दूसरे पक्ष के रफीक, तौफीक, हबीबुल्लाह समेत एक अज्ञात व्यक्ति चारपहिया वाहन से पहुंचे और रॉड व डंडों से हमला कर दिया। भोला, युनूस मौलाना, अबू आतिफ और भोला की पत्नी अजमेरा घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे तो आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तहमीर नामक व्यक्ति को हिरासत में लेकर शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।
सीएचसी कसया में प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को घर भेज दिया गया, जबकि युनूस मौलाना की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रविंद्र नगर धूस रेफर किया गया। वहां से चिकित्सकों ने उन्हें गोरखपुर भेज दिया।
विज्ञापन
इस संबंध में कसया एसएचओ आशुतोष सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति का शांति भंग में चालान किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।