फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Four huts burnt to ashes in the fire, victims spending the night in the open

Kushinagar News: आगलगी में चार झोपड़ियां राख, खुले में रात गुजार रहे पीड़ित

Tue, 12 Mar 2024 12:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 12 Mar 2024 12:15 PM IST
विज्ञापन
Four huts burnt to ashes in the fire, victims spending the night in the open
तमकुहीरोड। सेवरही थाना क्षेत्र के राजपुर बगहा में रविवार की रात लगी आग से अफरातफरी मच गई। आग लगने से चार लोगों की झोपड़ियों समेत गृहस्थी का सारा सामान जल कर राख हो गया। फायर ब्रिगेड व गांव वालों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका है। चारों परिवार आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

सेवरही थाना क्षेत्र के राजपुर बगहा में रविवार को रात में करीब साढ़े नौ बजे खाना बनाते समय आग लग गई। आगलगी की सूचना पर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। भीड़ में से किसी ने फोन पर अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड गांव में पहुंचा लेकिन, आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते चार झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। फायर ब्रिगेड कर्मी गांव वालों के साथ आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद टीम ने आग पर काबू पाया। आगलगी में जोखन, मीना देवी, उपेंद्र यादव, शांति देवी की झोपड़ियां और उसमें रखे जेवर, अनाज, कपड़े समेत गृहस्थी का सामान जल गया। अब चारों परिवार आकाश के नीचे रहने के लिए मजबूर हो गए हैं। आगलगी की सूचना पर प्रभारी राजस्व निरीक्षक जयंत गुप्ता व हल्का लेखपाल शैलेंद्र पांडेय गांव में पहुंचे और क्षति का आंकलन कर अपनी रिपोर्ट तमकुहीराज तहसील प्रशासन को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed