फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Four huts and belongings reduced to ashes due to fire

Kushinagar News: आग लगने से चार झोपड़ियां व सामान राख

Sun, 01 Dec 2024 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 01 Dec 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Four huts and belongings reduced to ashes due to fire
तमकुहीरोड/पिपराघाट। परसा उर्फ सिरिसिया गांव में शुक्रवार को रात करीब एक बजे लगी आग से अफरा-तफरी मच गई। चार झोपड़ियां और उसमें गृहस्थी के साथ लड़की की शादी के लिए रखा सारा सामान भी जल गया। फायर ब्रिगेड की टीम और लोगों की मदद से आग बुझाई गई। सेवरही क्षेत्र के परसा उर्फ सिरिसिया गांव में शुक्रवार रात करीब एक बजे झोपड़ी से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते अन्य झोपड़ियों में भी आग फैल गई और चीख-पुकार मच गई। ग्रामीण पहुंच गए और फायर ब्रिगेड को सूचना देकर आग बुझाने में जुट गए। फायर ब्रिगेड के साथ ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान द्वारिका यादव, परशुराम, महेश और श्रवण की झोपड़ियां और अनाज, कपड़े के साथ घर गृहस्थी का सारा सामान राख हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed