{"_id":"68fd3200efe38be0650c064b","slug":"four-hundred-tourists-from-five-countries-bowed-their-heads-before-the-buddha-statue-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-147803-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पांच देशों के चार सौ पर्यटकों ने बुद्ध प्रतिमा के समक्ष नवाए शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पांच देशों के चार सौ पर्यटकों ने बुद्ध प्रतिमा के समक्ष नवाए शीश
Sun, 26 Oct 2025 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 26 Oct 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
महापरिनिर्वाण मंदिर में जाते पर्यटक। संवाद
पकवा इनार। कुशीनगर में शनिवार को पांच देशों के विदेशी पर्यटक पहुंचे। इससे पूरा वातावरण गुलजार रहा, चारों तरफ चहल-पहल का माहौल था।
म्यांमार देश के 33 सदस्यीय पर्यटकों का दल शनिवार की सुबह 6:45 बजे व्याख्या केंद्र के रास्ते मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में पहुंचा, जहां बुद्ध प्रतिमा को शीश नवाया और चीवर चढ़ाकर आराधना किया। इसके बाद 8:10 बजे थाईलैंड का 13 व 10 सदस्यीय पर्यटक दल, सिंगापुर व वियतनाम के चार, थाईलैंड के 16, म्यांमार के चार, श्रीलंका के 45, 41, 180 व 22 सदस्यीय पर्यटकों का समूह, म्यांमार के 17 और शाम करीब पांच बजे थाईलैंड के 11 और वियतनाम के 30 सदस्यीय पर्यटकों का दल बुद्ध प्रतिमा का दर्शन किया। इस तरह सूर्योदय से सूर्यास्त तक कुल 400 पर्यटकों की धूम बनी रही।