फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Four health workers including two doctors absent, salary stopped

Kushinagar News: दो डॉक्टरों समेत चार स्वास्थ्य कर्मी नदारद, वेतन रोका

Mon, 26 May 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 26 May 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Four health workers including two doctors absent, salary stopped
पड़रौना। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। सीएमओ डॉ. अनुपम प्रकाश भास्कर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिधुवा बांगर का निरीक्षण किया, जहां डॉ. अभिनव चतुर्वेदी चार दिन से बिना हस्ताक्षर बनाए गायब मिले। एक एमपीडब्ल्यू कर्मचारी उदयभान सिंह, आयुष चिकित्सक डॉ. श्याम बिहारी मरीजों का उपचार करते मिले। दोपहर तक 18 मरीजों को उपचार किया जा चुका था। सीएमओ ने मेला का आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्रचार प्रसार कराने को कहा।
विज्ञापन

इसके बाद सीएमओ द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेखवनिया का औचक निरीक्षण किया गया। वहां भी चिकित्सक डॉ. उमेश मौर्या पांच दिन से अनुपस्थित पाये गये एवं फाॅर्मासिस्ट मंतोष कुमार पांडेय भी अनुपस्थिति मिले। आयुष चिकित्सक डॉ नाजिया मरीजों का उपचार करते मिलीं। एलटी उमेश प्रसाद, एनएमए कमलेश्वर यादव, वार्ड ब्वाय श्रवण यादव, स्वीपर कम चौकीदार राजकुमार जयसवाल ड्यूटी से गायब मिले। सीएमओ ने कहा कि रविवार को लगने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण किया गया। इसमें ड्यूटी से नदारत मिले दो डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों का वेतन रोक दिया गया है। इन कर्मचारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

सर्दी-जुकाम के पहुंचे मरीज: उजारनाथ। क्षेत्र के करमैनी स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 30 रोगियों की जांचकर इलाज किया गया। इस दौरान त्वचा, सर्दी-जुकाम, पेट दर्द और सांस के रोगियों की संख्या ज्यादा थी। चिकित्सकों कहना है कि मौसम के बदलने से ऐसे रोगियों की सख्या बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप्र शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाया जा रहा मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला नया प्राथमिक स्वास्थ केंद्र करमैनी में रविवार को आयोजित किया गया। इस स्वास्थ्य केंद्र पर तीन बजे तक एलोपैथ के 19 मरीज व 11 मरीज आयुर्वेद विभाग की ओर से जांचे गए। वहीं चिकित्सकों के द्वारा मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवा व सुझाव दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed