{"_id":"6963f953209396bf6b0810ef","slug":"four-bridges-will-be-constructed-making-travel-easier-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-152557-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चार पुलों का होगा निर्माण, राह होगी आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चार पुलों का होगा निर्माण, राह होगी आसान
Mon, 12 Jan 2026 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 12 Jan 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
महुलिया में ध्वस्त पुल। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। शासन ने जिले के चार प्रमुख मार्गों पर जर्जर व ध्वस्त हो चुके पुलों का नए सिरे से निर्माण की स्वीकृति दी है। इस निर्माण कार्य पर 12,51.63 लाख रुपये खर्च होंगे। इन पुलों के बनने के बाद 400 से अधिक गांवों के लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी।
लंबे समय से ये सभी पुल जर्जर हो चुके थे, जिसके चलते इनसे होकर कार समेत अन्य वाहनों को आवागमन में काफी परेशानी होती थी। अब इनके स्थान पर नए पुल बनेंगे।
भारी वाहनों को कई किलोमीटर की दूरी तय कर आना पड़ता है। इन पुलों के निर्माण की स्वीकृति मिलने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। जिले के नौरंगिया से कप्तानगंज, बोदरवार होते हुए पिपराइच के रास्ते गोरखपुर को जोड़ने वाली सड़क से गुजरे मवन नाला पर पुल काफी वर्ष पहले बना था।
विज्ञापन
बीते कुछ साल पहले यह सड़क चौड़ी हुई तो पुल संकरा हो गया। काफी पुराना होने के नाते यह पुल जर्जर भी हो चुका था।
इसके चलते इस रास्ते बाइक और कार सवार तो आवागमन कर लेते थे, लेकिन भारी वाहनों को इस पुल को पार करने में परेशानी होती थी। पुल जर्जर होने के चलते भारी वाहनों को कप्तानगंज से सीधे पिपराइच के रास्ते गोरखपुर जाना पड़ता था। इसके चलते उन्हें 15 से 20 किलोमीटर अधिक दूरी तय करनी पड़ती थी।
अब पुराने पुल की जगह 5 मीटर लंबा और 6 मीटर चौड़ा पुल का निर्माण कार्य होगा। इसी तरह पकड़ी महुलिया, अहिरौली, जोल्हापुर मार्ग स्थित मझना लाला पर बने पुराने जर्जर पुल की जगह नया पुल तथा हाटा-पिपराइच मार्ग पर स्थित मझना नाला पर बने जर्जर पुल की जगह नया पुल और पडरौना क्षेत्र के पचरूखिया गांव के रास्ते बिहार को जोड़ने वाले मार्ग पर जर्जर हो चुके पुल के स्थान पर नए पुल का निर्माण होगा।
इन सभी पुलों के निर्माण पर 1,251.63 लाख रुपये खर्च होंगे। क्षेत्र के कालिका मिश्रा, रामदेव, सोनू, आयुष, भगवन्त चौरसिया, भगवन्त मिश्रा, रामसवारे यादव, राजन प्रताप संदीप सिंह सहित अन्य लोगों ने बताया कि अहिरौली बाजार से जाने वाले मार्ग पर जोल्हपुरवा व महुलिया के बीच में करीब 15 वर्ष पहले पुल का निर्माण हुआ था। वह अब पूरी तरह ध्वस्त हो गया।
इस पुल के निर्माण होने से अहिरौली बाजार व गोरखपुर जिले में आने जाने में आसानी हो जाएगी। पुल का निर्माण होने से क्षेत्र के गांव पकड़ी, कोटवा, सिमुलिया, महुलिया, भगवनापुर मटीयरवा, बेलवा बलुआ, मिश्रौली सहित अन्य गांवों के लोगों को पुल बनने से सहूलियत होगी।
लोगों ने बताया कि मझना नाले के उस पार के गांव जोल्हपुरवा, बैरिया, बेलवा, कुकुरभोकवा, राजी टोला, धनहा, महुअवा, मुंडेरा सहित कई गांवों के लोग माघी अमावस्या के दिन मेले में भी नहीं आ पाते हैं। लोगों ने कहा कि अगर पुल का निर्माण हो जाए तो काफी सहूलियत होगी।