{"_id":"688139f97fb7986c480f5234","slug":"four-arrested-in-case-of-conversion-and-rape-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-142159-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: धर्मांतरण व दुष्कर्म के मामले में चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: धर्मांतरण व दुष्कर्म के मामले में चार गिरफ्तार
Thu, 24 Jul 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। रामकोला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी को एक युवक शादी का झांसा देकर अपने साथी के साथ मिलकर भाग ले गया। इसके बाद आरोपी साथियों के साथ मिलकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। इस मामले में कुछ आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी पुलिस तलाश में जुटी है।
इस मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर रामकोला पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की तो पकड़े गए आरोपियों के साथ एक महिला भी पकड़ी गई। इसमें धर्म परिवर्तन कराने और आधार कार्ड बदलने के साथ ही नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया। एसपी के निर्देश पर इस मामले की जांच के लिए सीओ खड्डा उमेश कुमार भट्ट व रामकोला एसएचओ राजप्रकाश सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम गठित हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने छापेमारी की इसमें तीन युवक और एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया। हालांकि इस मामले में कुछ युवक अभी फरार बताए जा रहे हैं। एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की सकुशल बरामदगी व अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। पुलिस की विवेचना में यह तथ्य सामने आया कि रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार के दूसरे समुदाय का एक संगठित गिरोह है।
यह नाबालिग लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराते हैं। इसके बाद उनकी नकली डाक्यूमेन्ट (आधार कार्ड व अन्य) तैयार कर घर से भगा कर उनके साथ दुष्कर्म करने के बाद उनसे अनैतिक कार्य कराते थे। रामकोला पुलिस टीम ने घटना का अनावरण करते हुए 23 वर्षीय अरमान अली, 20 वर्षीय अरबाज, 28 वर्षीय इकरामुल हक थाना कसया और महिला अभियुक्ता 42 वर्षीय जैरुननिशा निवासी रामबर बुजुर्ग थाना रामकोला को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।