फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Four answer papers caught out of the examination center

परीक्षा केंद्र के बाहर पकड़ी गईं चार उत्तर पुस्तिकाएं

Tue, 28 Mar 2017 12:16 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Tue, 28 Mar 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Four answer papers caught out of the examination center
पकड़ी गईं चार उत्तर पुस्तिकाएं - फोटो : अमर उजाला
पडरौना/तमकुहीराज। सोमवार को हाईस्कूल की अंग्रेजी विषय की परीक्षा के दौरान तमकुहीराज क्षेत्र के नवजादी देवी इंटर कालेज परीक्षा केंद्र के पास स्थित एक मकान में लिखी जा रही उत्तर पुस्तिकाएं पकड़ी गईं। एसडीएम के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई के दौरान मौके से तीन लड़के व एक लड़की भी पकड़ी गई। इस मामले में पकड़े गए लोगों के खिलाफ पटहेरवा थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया है।    
विज्ञापन

 
तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में फोर लेन के किनारे स्थित नवजादी देवी इंटर कालेज में सुबह हाईस्कूल की अंग्रेजी विषय की परीक्षा चल रही थी। बगल में एक मकान में कुछ लड़के-लड़कियां इस विषय की उत्तर पुस्तिकाएं लिख रहे थे। इसकी जानकारी किसी ने एसडीएम तमकुहीराज सहित अन्य बड़े अधिकारियों को दी। तत्काल मौके पर पहुंचे एसडीएम तमकुहीराज विपिन कुमार ने उस मकान पर छापेमारी करके वहां तीन लड़कों व एक लड़की को बोर्ड की चार उत्तर पुस्तिकाओं के साथ पकड़ लिया। इनमें से तीन उत्तर पुस्तिकाओं पर नवजादी देवी इंटर कालेज लबनिया और एक पर महंथ मेमोरियल इंटर कालेज पांडेयपुर उर्फ बसंतपुर के मुहर लगे थे। पकड़े गए लोगों को उत्तर पुस्तिकाओं समेत पटहेरवा पुलिस की अभिरक्षा में दे दिया गया है।इस संबंध में एसडीएम विपिन कुमार का कहना है कि पकड़े गए लोगों एवं संबंधित परीक्षा केंद्रों के विरुद्घ सख्त कार्रवाई होगी। डीआईओएस उदय प्रकाश मिश्र का कहना है कि मामले की सूचना वरिष्ठ अफसरों को दी गई है। नियमानुसार कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed