फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Four accused arrested for opening 'mule accounts' under the pretext of offering jobs.

Kushinagar News: नौकरी का झांसा देकर म्यूल खाता खुलवाने के चार आरोपी गिरफ्तार

Fri, 28 Aug 2026 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested for opening 'mule accounts' under the pretext of offering jobs.
गोरखपुर। युवकों को नौकरी का झांसा देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी की रकम मंगाने वाले गिरोह का गुलरिहा पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी रवि निषाद, विनय साहनी, आलोक साहनी, अंकित दुबे खाते खुलवाने के बाद एटीएम कार्ड, चेकबुक, पासबुक और अन्य बैंक दस्तावेज अपने कब्जे में ले लेते थे।
विज्ञापन

इसके बाद अलग-अलग राज्यों में साइबर ठगी से हासिल रकम इन खातों में मंगाकर दूसरे खातों में स्थानांतरित करते और एटीएम से नकदी निकालते थे। बृहस्पतिवार को पूछताछ के बाद चारों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि रामपुर बुजुर्ग निवासी शुभम निषाद ने गुलरिहा थाने में तहरीर दी थी। उसके अनुसार वह काफी समय से रोजगार की तलाश में था। इसी दौरान उसकी मुलाकात जंगल डुमरी नंबर एक निवासी रवि निषाद, रामगढ़ताल क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी विनय साहनी और आलोक साहनी से हुई। तीनों ने उसकी मुलाकात गायत्री नगर निवासी अंकित दुबे से कराई। आरोपियों ने अच्छी नौकरी दिलाने और समय-समय पर आर्थिक लाभ देने का भरोसा देकर उसे अपने जाल में फंसा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद रोजगार और व्यावसायिक कार्य का हवाला देकर शुभम के परिचित निहाल निषाद, विजय शर्मा, राजवीर चौहान और लोकेश के नाम से भटहट स्थित इंडियन बैंक और महाराजगंज के जीतपुर स्थित यूको बैंक शाखा में खाते खुलवाए गए। खाताधारकों से एटीएम कार्ड, चेकबुक, पासबुक समेत बैंक से संबंधित अन्य दस्तावेज भी ले लिए गए।
कुछ समय बाद खाताधारकों को खातों में हो रहे संदिग्ध लेनदेन की जानकारी हुई। पता चला कि अलग-अलग राज्यों के लोगों से साइबर ठगी के जरिये हासिल रकम इन खातों में जमा की जा रही थी। इसके बाद रकम दूसरे बैंक खातों में भेजने के साथ एटीएम से नकदी भी निकाली जा रही थी। खाताधारकों का कहना है कि उन्हें खातों के वास्तविक इस्तेमाल और उनमें होने वाले लेनदेन की जानकारी नहीं थी।
इसके बाद शुभम ने पुलिस से शिकायत की। तहरीर के आधार पर गुलरिहा पुलिस ने रवि निषाद, विनय साहनी, आलोक साहनी, अंकित दुबे और एक अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। जांच के दौरान साइबर ठगी की रकम के लेन-देन से जुड़े साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों को मदरहवा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।

सीओ गोरखनाथ ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से मिले कागजात के आधार पर बैंक खातों से हुए लेनदेन की पड़ताल की जा रही है। साइबर ठगी की रकम किन-किन खातों में भेजी गई और इस नेटवर्क से अन्य कौन लोग जुड़े हैं, इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed