Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Former MLA reaches police station following an altercation with a municipal councillor; stages a sit-in for an hour.

Kushinagar News: सभासद से कहासुनी पर थाने पहुंचे पूर्व विधायक, एक घंटे तक दिया धरना

Wed, 04 Nov 2026 01:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Former MLA reaches police station following an altercation with a municipal councillor; stages a sit-in for an hour.
सेवरही थानाध्यक्ष पर दुर्व्यवहार का आरोप, सीओ ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से की बातचीत, कराया मामला शांत
विज्ञापन

तमकुहीराज। सेवरही थाने में सभासद और थानाध्यक्ष के बीच हुई कहासुनी का मामला मंगलवार को गरमा गया। सभासद के समर्थन में पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और करीब एक घंटे तक धरना दिया।

सेवरही थाने में सभासद और थानाध्यक्ष के बीच हुई कहासुनी के मामले में मंगलवार को सभासद के समर्थन में तमकुहीराज के पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और गेट पर धरने पर बैठ गए। करीब एक घंटे तक चले धरने की सूचना पर पहुंचे सीओ जयंत कुमार यादव ने दोनों पक्षों से बातचीत की। उनके हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ और धरना समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन


सेवरही नगर पंचायत के किदवई नगर वार्ड के सभासद सुमित रौनियार सोमवार को किसी मामले में पैरवी करने थाने गए थे। सभासद के मुताबिक, इसी बात को लेकर उनकी थानाध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा से कहासुनी हो गई। थाने से लौटने के बाद उन्होंने इसकी जानकारी पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को पूर्व विधायक सभासद और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सेवरही थाने पहुंचे और गेट पर धरने पर बैठ गए। करीब एक घंटे तक चले धरने के दौरान उन्होंने उच्चाधिकारियों से भी बातचीत की।

मामले की जानकारी मिलने पर तमकुहीराज के सीओ जयंत कुमार यादव थाने पहुंचे। उन्होंने पूर्व विधायक और सभासद की बात सुनी। इसके बाद थानाध्यक्ष से भी बातचीत कर दोनों पक्षों को समझाया। सीओ के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ और धरना समाप्त कर दिया गया।

इस दौरान कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, सभासद सुमित रौनियार, पप्पू जायसवाल, अजय गुप्ता, प्रमोद मद्धेशिया, अमित पटेल, शुभम रौनियार, शाहिद अबरार, मुन्ना कुशवाहा और शाहिद शेख समेत अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं, सेवरही थानाध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा ने सभासद के साथ कहासुनी और दुर्व्यवहार के आरोपों को बेबुनियाद बताया।
वर्जन

सेवरही नगर पंचायत के सभासद और कांग्रेस कार्यकर्ता भाई सुमित रौनियार एवं छोटे भाई शाहिद अबरार ''हनी'' के साथ सेवरही एसओ सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने बीती शाम बदसुलूकी की थी। इसके ख़िलाफ आज सुबह सेवरही थाने के बाहर साथियों के साथ धरना दिया। सीओ तमकुहीराज के हस्तक्षेप के बाद धरना स्थगित हुआ।

-अजय कुमार लल्लू, पूर्व विधायक

जिस युवक की पैरवी में लोग आए थे, उसने विवाद किया था। उसका चालान किया गया है। थाने के बाहर धरने पर बैठे लोगों को समझाया गया। बात समझने के बाद लोग धरना समाप्त कर दिए।
-जयंत कुमार, सीओ तमकुहीराज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed