फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Former minister Radheshyam Singh house arrested, public meeting held at home

Kushinagar News: पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह हाउस अरेेस्ट, घर में हुई जनसभा

Mon, 16 Dec 2024 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 16 Dec 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Former minister Radheshyam Singh house arrested, public meeting held at home
हाटा। ढाढ़ा एथेनाॅल कंपनी के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर प्रशासन और किसानों के बीच चल रही खींचतान के बीच सोमवार को पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह को पुलिस-प्रशासन ने हाउस अरेस्ट कर लिया। करीब साढ़े तीन घंटे नजरबंद रहे पूर्व मंत्री के आवास पर ही किसानों के साथ सपा नेताओं ने जनसभा की। इस दौरान उन्होंने पांच सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

तहसील में धरना देने की अनुमति प्रशासन ने नहीं दी थी। ऐसे में सोमवार सुबह से ही पूर्व मंत्री का आवास और तहसील पुलिस छावनी में तब्दील रहा। ढाढ़ा में बनने वाली एथेनाॅल कंपनी के लिए अधिग्रहीत भूमि पर प्रशासन ने एक दिसंबर को भारी फोर्स की मौजूदगी में चीनी मिल प्रबंधन को जमीन पर कब्जा दिला दिया। इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच विवाद भी हुआ था। इस मामले में पुलिस ने 56 किसानों पर केस दर्ज कर 13 किसानों को हिरासत में लिया था। इसकी जानकारी होने के बाद पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह और भाकियू के नेता गांव पहुंचे। पीड़ित किसानों से वार्ता कर उनकी बातों के सुनने के बाद प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। पूर्व मंत्री ने 15 दिसंबर तक किसानों के समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर हाटा तहसील में 16 दिसंबर को धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

15 दिसंबर को प्रशासन ने पूर्व मंत्री की ओर से धरना प्रदर्शन के लिए दी गई अनुमति को प्रशासन ने निरस्त कर दी थी। बावजूद सोमवार को हाईवे किनारे राधेश्याम सिंह के अलावा सपा नेताओं और किसानों की भीड़ जुट गई। इसकी भनक लगते ही प्रशासन अलर्ट हो गया और कुछ ही घंटे में हाटा तहसील पुलिस छावनी में तब्दील हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री के आवास को पुलिस ने घेर लिया और तहसील में जाकर प्रदर्शन करने से मना करते हुए उन्हें हाउस अरेस्ट कर दिया गया। पुलिस-प्रशासन सख्ती को देखते हुए पूर्व मंत्री ने अपने पार्टी के नेताओं और किसानों के साथ घर के परिसर में जनसभा की और प्रशासन पर किसानों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। दिन में करीब 11 बजे से दो बजे तक जनसभा चली। एसडीएम प्रभाकर सिंह, सीओ कुंदन सिंह, पूर्व मंत्री के आवास पहुंचे और पांच सूत्रीय मांग पत्र लिया। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष शुकरुल्लाह अंसारी, सुनील दत्त शाही, रणविजय सिंह, बालकृष्ण मिश्र, सुरेश यादव आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed