{"_id":"6a5545c8ba17286c72076e63","slug":"former-head-killed-in-accident-wife-injured-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-163632-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हादसे में पूर्व प्रधान की मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हादसे में पूर्व प्रधान की मौत, पत्नी घायल
Tue, 14 Jul 2026 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
मृतक सुरेंद्र यादव की फाइल फोटो।
रामकोला। थाना क्षेत्र के धुआटीकर गांव के पास रविवार की रात सड़क पर गिरे बिजली के खंभे से टकराकर बाइक से जा रहे पूर्व प्रधान और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों की सूचना पर आई पुलिस ने उन्हें सीएचसी रामकोला भिजवाया।
उनकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान पूर्व प्रधान की मौत हो गई।
जटहां बाजार थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव के पूर्व प्रधान सुरेंद्र यादव (55) रविवार को पत्नी जोखनी देवी के साथ रामकोला में भांजे के घर आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम के बाद वे पत्नी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। अभी धुआंटीकर गांव के पास पहुंचे ही थे कि सड़क पर गिरे बिजली के पोल से टकराकर सड़क पर गिर गए और कर गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला पहुंचाया। उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान देर रात पूर्व प्रधान सुरेंद्र यादव की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पूर्व प्रधान के मौत की सूचना पर आई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।