फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   forgery of 14 crore

Kushinagar News: रकम दोगुना करने के लालच में 200 लोगों ने गंवाए 14 करोड़ रुपये

Sat, 15 Apr 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 15 Apr 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
forgery of 14 crore
-आईडीए नाम की नेटवर्किंग कंपनी में जमा की धनराशि
विज्ञापन

-पांच दिनोंं से कंपनी का एप बंद होने से जमाकर्ता परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना (कुशीनगर)। बस्ती के बाद अब कुशीनगर में भी 200 से अधिक लोगों ने रकम दोगुना करने के चक्कर में करीब 14 करोड़ रुपये गंवा दिए हैं। ठगी के शिकार हुए अधिकतर लोग अब यह बात बताने में संकोच भी कर रहे हैं। ऑनलाइन नेटवर्किंग कंपनी आईडीए रकम दोगुना करने का सब्जबाग दिखाकर लोगों से रुपये जमा करा रही थी। रविवार की रात से कंपनी का एप बंद है। बृहस्पतिवार को कुछ लोगों ने एसपी से मिलकर प्रकरण की जानकारी दी। एसपी का कहना है कि ठगी के शिकार लोगों की संख्या और रकम ज्यादा भी हो सकती है।
जानकारी के अनुसार, रकम दोगुना करने का लालच देकर लोगों से निवेश कराने वाली ऑनलाइन नेटवर्किंग कंपनी आईडीए का एप लोग सोमवार से खोल रहे हैं, लेकिन यह खुल नहीं रहा है। जिले में बड़ी संख्या में लोगों ने ऑनलाइन साइट पर पैसा निवेश किया है। साइट न खुलने पर लोग एक दूसरे से जानकारी कर रहे हैं। इस तरह से धीरे-धीरे उन्हें ठगी का शिकार होने की जानकारी हो रही है। एसपी के पास शिकायत लेकर पहुंचे लोगों ने बताया कि ऑनलाइन लेनदेन करने वाली यह कंपनी एप के माध्यम से लोगों से डॉलर खरीदवाती थी। करीब डेढ़ वर्ष से चल रही इस कंपनी में कुछ लोगों को देखकर अन्य लोगों ने भी काफी रकम निवेश कर दिया, लेकिन बीते पांच दिनों से एप बंद होने से निवेशकों में खलबली मच गई है। ऑनलाइन होने की वजह से लोग एप के संचालनकर्ता के बारे में कुछ नहीं जानते हैं।
विज्ञापन


कोट
एप से ठगी का मामला संज्ञान में है। लोग शिकायत लेकर आए थे। अभी लिखित शिकायत नहीं मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। शिकायतकर्ताओं के माध्यम से अब तक 200 लोगों के साथ ठगी होने की बात सामने आ रही है। यह रकम 14-15 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-धवल जायसवाल, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed