फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Forced marriage ceremony in school, teacher misbehaved

Kushinagar News: विद्यालय में जबरन कराया शादी समारोह, शिक्षक से बदसलूकी

Wed, 08 Feb 2023 08:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 08 Feb 2023 08:00 PM IST
विज्ञापन
Forced marriage ceremony in school, teacher misbehaved
बंजारा पट्टी प्राथमिक विद्यालय का मामला, बीएसए से की शिकायत
विज्ञापन

पडरौना। बंजारा पट्टी प्राथमिक विद्यालय में जबरन शादी समारोह कराने वाले लोगों ने शिक्षक संग बदसलूकी की। शिक्षक ने इसकी शिकायत बेसिक शिक्षा अधिकारी और पुलिस से करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

बीएसए को पत्र देकर प्रभारी प्रधानाध्यापक श्रीराम यादव ने आरोप लगाया है कि तीन फरवरी, शुक्रवार की दोपहर में कुछ लोग आए। उन लोगों ने विद्यालय में शादी समारोह कराने की बात कही। मना करने पर मारपीट पर उतारू हो गए। जानमाल की धमकी देकर चले गए। छह फरवरी की दोपहर करीब ढाई बजे वही लोग पहुंचे। उन लोगों ने विद्यालय परिसर का उपयोग शादी के लिए करने का दबाव बनाया। विद्यालय की चाबी नहीं देने पर मारपीट की। वीडियो बनाने पर मोबाइल छीन लिया। रात में जबरन शादी के लिए विद्यालय का उपयोग किया। इस मामले की सूचना शिक्षक ने रविंद्रनगर पुलिस को दी। मंगलवार को उन्होंने से बीएसए से मिलकर कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed