फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Following the CM's orders, police rushed to raid illicit liquor dens.

Kushinagar News: सीएम के आदेश के बाद दौड़ी पुलिस, कच्ची शराब के अड्डों पर छापेमारी

Sun, 01 Mar 2026 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 01 Mar 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Following the CM's orders, police rushed to raid illicit liquor dens.
सपहा। सीएम के आदेश के बाद पुलिस और आबकारी विभाग शनिवार को कच्ची शराब के ठिकानों पर छापेमारी की। कसया थाना क्षेत्र में कच्ची शराब की रोकथाम के लिए छापेमारी की। टीम ने पांच धधकती हुई भट्ठियां तोड़ दीं और लगभग 700 किलोग्राम लहन नष्ट करा दिया। इससे कच्ची शराब के धंधेबाज में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह करीब आठ बजे सीओ कुंदन सिंह व आबकारी निरीक्षक अरुण कुमार की अगुवाई में पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने भैंसहां हेतिमपुर छोटी गंडक नदी के किनारे कच्ची शराब बनाने जगहों पर दबिश दी। टीम को अलग-अलग जगह पांच कच्ची शराब की धधकती हुई भट्ठियां मिलीं। उन्हें ध्वस्त करा दिया गया। इसके साथ कच्ची शराब बनाने में करीब 700 किलोग्राम मौके से बरामद लहन को टीम ने सहयोगियों मदद से नष्ट कराया।
विज्ञापन

टीम में एसओ अभिनव मिश्रा, एसआई रुद्र प्रताप सिंह, सुजीत कुमार पांडेय, वरुणेश उपाध्याय, महिला कांस्टेबल वंदना खरवार, आरती, अंकिता सिंह शामिल रहीं। सीओ सिंह ने बताया कि कच्ची शराब के विरुद्ध अभियान चलता रहेगा। कच्ची शराब में संलिप्त पाए जाने वाले धंधेबाजों के खिलाफ सख्त व विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दुकान से बरामद की 70 सीसी शराब : उजारनाथ। जिले में पुलिस की ओर से अवैध शराब तस्करी व बिक्री रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को पुलिस ने छापा मारकर दुकान से 70 सीसी शराब बरामद की। पुलिस को देखकर दुकानदार भाग गया। तुर्कपट्टी थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि उजारनाथ बाजार स्थित दुकान पर अवैध तरीके से शराब बिक्री की सूचना मिल रही थी। शनिवार को पुलिस ने दबिश दी तो वहां से 70 सीसी शराब बरामद हुई। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed