{"_id":"66283b0a2b51a775ce018aa4","slug":"follow-the-instructions-received-from-the-election-commission-100-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-115886-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: निर्वाचन आयोग से मिले निर्देशों का करें शतप्रतिशत पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: निर्वाचन आयोग से मिले निर्देशों का करें शतप्रतिशत पालन
Wed, 24 Apr 2024 04:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 24 Apr 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
फाजिलनगर। ब्लाॅक सभागार में मंगलवार को विधानसभा के सभी नोडल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की बैठक हुई। इसमें चुनाव आयोग की तरफ से मिले निर्देशों का शतप्रतिशत पालन करने और मतदान बूथों पर साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल समेत आदि के बारे में चर्चा कर संबंधित को निर्देश दिए गए।
कसया के एसडीएम न्यायिक व एआरओ पारितोष मिश्रा ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव महत्वपूर्ण है। इसलिए निर्वाचन आयोग की तरफ से मिले सभी निर्देशों का पालन होना चाहिए। मतदान से जुड़े कर्मचारियों को असुविधा नहीं होनी चाहिए। मतदाता को बूथ पर पीने के लिए पानी और बैठने की पर्याप्त और सुविधाजनक व्यवस्था होनी चाहिए। तमकुही के एसडीएम न्यायिक अनिल कुमार ने कहा कि चुनाव में शुचिता जरुरी है। नियमों के पालन में पारदर्शिता का पालन हो। सेक्टर व नोडल मजिस्ट्रेट अपने दायित्व के प्रति सजग रहें। धन के संचलन की निगरानी हो। बैठक को फाजिलनगर बीडीओ रवि कुमार रंजन आदि ने संबोधित किया। बैठक का संचालन तमकुहीराज तहसीलदार चंदन शर्मा ने किया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक नंदलाल पाठक, राहुल चतुर्वेदी, प्रदीप कुमार गौड़, सौरभ सिंह, संदीप कुमार , कृष्ण पाल, अमरेंद्र कुमार बर्नवाल, ज्ञानेंद्र कुमार राय, गिरिजेश कुमार, जितेंद्र यादव, डॉ. लालमणि यादव, डॉ. सत्य प्रकाश राय आदि मौजूद रहे।