फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Fog is like December-January and mercury is like October.

Kushinagar News: कोहरा दिसंबर-जनवरी वाला और पारा अक्तूबर जैसा

Fri, 15 Nov 2024 12:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Fog is like December-January and mercury is like October.
मेडिकल कॉलेज के ओपीडी में लगा मरीजों की भीड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। इस समय मौसम का मिजाज बदल रहा है। सुबह कोहरा छाया रहता है। ऐसे में दिसंबर-जनवरी जैसे मौसम का अहसास होता है, लेकिन तापमान करीब-करीब अक्तूबर वाली स्थिति पर ही टिका है।
हालांकि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। रोज की अपेक्षा बृहस्पतिवार की सुबह कोहरा अधिक देखने को मिला। सड़क पर सुबह आठ बजे तक घना कोहरा छाया रहा, जिस कारण वाहनों को पार्किंग लाइट जलाकर आते-जाते दिखे।
विज्ञापन

सुबह हल्की ठंड भी रही और लोग गर्म कपड़ों में बाहर निकले। कोहरे का असर इतना था कि शहर के अंदर सुबह 10:00 बजे तक धुंध छाई रही। इस कारण दिनभर धूप भी हल्की ही निकली। हालांकि दिन में मौसम स्थिर रहा, लोगों को ठंड का अहसास कम ही हुआ, लेकिन शाम होते ही और दिनों की अपेक्षा ठंड कुछ बढ़ गई। लोग शाम होने पर हल्के गर्म कपड़ों में दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed