फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Flood Water pressure on AP bandha

जलस्तर में उतार चढ़ाव

Sun, 18 Jul 2021 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Flood Water pressure on AP bandha
एपी बांध पर बढ़ा दबाव, सीमावर्ती गांवों के लोग बेचैन
विज्ञापन

तमकुहीरोड (कुशीनगर)। गंडक नदी के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव से नरवाजोत बांध से लेकर एपी बांध पर पानी का दबाव निरंतर बढ़ रहा है। इससे बांध के किनारे बसे लोगों की बेचैनी बढ़ गई है। स्थिति यह है कि नोनियापट्टी सहित अन्य कई संवेदनशील स्थानों पर नदी सीधे बांध से टकरा रही है, जो लोगों की चिंता का कारण है।

नरवाजोत बांध और एपी बांध पर पिछले साल 104 करोड़ रुपये और इस साल लगभग 53 करोड़ की लागत से कई परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। इसी बीच नरवाजोत से लगायत अहिरौलीदान तक बांध पर नदी का दबाव भी बढ़ता जा रहा है। नोनियापट्टी सहित कई संवेदनशील स्थानों पर नदी बांध से टकराती हुई बह रही है, जो किसी बड़े खतरे का संकेत है। इसके पहले भी ऐसे हालात के कारण ही नरवाजोत, चैनपट्टी और नोनियापट्टी में नदी तबाही मचा चुकी है। यही नहीं बांध के किनारे बसे गांवों के लोगों को मालूम है कि ऐसे हालात में नदी बैकरोलिंग करती हुई कभी भी बांध को नुकसान पहुंचा सकती है। क्योंकि पानी बढ़ने के साथ ही सभी जगहों पर चल रहे बचाव कार्य को बंद कर दिया गया। पप्पू सिंह, प्रहलाद राम, अनवत बैठा, कैलाश सिंह, संजय सिंह, पप्पू यादव आदि का कहना है कि अभी भी परियोजनाओं का कार्य कई जगह अधूरा है। ऐसे में अगर उन्हें समय रहते पूरा नहीं कराया गया तो कभी भी स्थिति बिगड़ सकती है और बांध के साथ गांवों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है।
विज्ञापन

बाढ़ खंड तृतीय के एसडीओ एसके प्रियदर्शी का कहना है कि बांध सुरक्षित है। जलस्तर कम होने पर बचाव कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed