फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   flood

खेती करने गए थे और बाढ़ में फंस गए विंध्याचलपुर के लोग

Wed, 16 Jun 2021 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
flood
खेती करने गए थे और बाढ़ में फंस गए विंध्याचलपुर के लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। गंडक नदी के दियारा में बसे विंध्याचल गांव में मंगलवार की देर रात बाढ़ का पानी भर जाने से खेती बारी करने गए करीब 150 लोग वहीं फंस गए थे। बुधवार को ग्राम प्रधान की पहल पर बड़ी नाव से करीब 100 लोगों बाहर निकाला गया है।
यहां के लोगों ने अपना घर दूसरी जगह बना लिया है लेकिन खेती के चलते विंध्याचलपुर गांव में उनके कच्चे घर हैं। मंगलवार को करीब 150 ग्रामीण जिसमें महिलाएं व बच्चे भी शामिल थे वे यहां मौजूद थे। देर रात अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से गांव में बाढ़ आ गई। पानी लोगों के घरों व स्कूल में भर गया। गांव के लोग स्कूल समेत ऊंचे स्थान पर शरण ली। इसकी जानकारी होने पर बुधवार को शाहपुर नौका टोला गांव के प्रधान पुत्र संतोष राय के सहयोग से बड़ी नाव लेकर ग्रामीण पहुंचे और महिलाओं बच्चों बुजुर्गों समेत लगभग 100 लोगों को सुरक्षित लाया गया। बाकी लोगों को लाने के लिए बृहस्पतिवार को सुबह पुन: नाव जाएगी। तहसील प्रशासन इन लोगों से संपर्क स्थापित कर मदद करने के प्रयास में लग गया है। प्रधान पुत्र संतोष राय ने बताया दियारा के गांव में फंसे लगभग सौ लोगों को नाव से लाया गया। कुछ लोग बचे हैं उन्हें कल लाया जाएगा।
विज्ञापन

अब लक्ष्मीपुर पड़रहवा के पास रहते हैं ये लोग
खड्डा। विंध्याचलपुर गांव के लोगों ने बार-बार कटान से बचने के लिए गंडक नदी के दायीं तरफ लक्ष्मीपुर पड़रहवा गांव के पास शाहपुर नौका टोला के नाम से नई बस्ती बना ली है। लेकिन खेती के लिए लोग दियारा के पुराने जमीन पर ही आश्रित हैं। विंध्याचलपुर गांव में सरकारी स्कूल मौजूद है। यहां लोग फूंस का घर बनाकर अस्थाई निवास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed