{"_id":"5f8739f78ebc3eefb908a39f","slug":"flite-schedule-will-be-fixed-as-soon-as-the-license-is-received-kushinagar-news-gkp369414133","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर एयरपोर्ट : लाइसेंस मिलते ही तय होगा फ्लाइट का शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर एयरपोर्ट : लाइसेंस मिलते ही तय होगा फ्लाइट का शेड्यूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर एयरपोर्ट : लाइसेंस मिलते ही तय होगा फ्लाइट का शेड्यूल
- तीन दिन के भीतर डीजीसीए की टीम पहुंचकर करेगी निरीक्षण, इसके बाद जारी होगा लाइसेंस
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया (कुशीनगर)। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर से जल्द उड़ान को लेकर स्थिति धीरे-धीरे साफ होती जा रही है। एयरपोर्ट का कार्य कार्यदायी संस्थाएं लगभग पूरा कर चुकी हैं। बस इंतजार है डीजीसीए की टीम का, जिसके निरीक्षण के पश्चात उड़ान के लिए लाइसेंस मिल जाएगा। लाइसेंस मिलने के बाद श्रीलंका से आने वाली फ्लाइट की तारीख तय हो जाएगी।
कुशीनगर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का दर्जा मिलने के बाद यहां से उड़ान को लेकर टर्मिनल बिल्डिंग, मोबाइल एटीसी टॉवर, फायर बिल्डिंग, विद्युत सब स्टेशन, रनवे, पंप हाउस, बाउंड्रीवाल, पुलिस बूथ के अलावा सभी आवश्यक कार्य पूरे हो चुके हैं। पुराने टर्मिनल बिल्डिंग और गेस्ट हाउस को दो भागों में बांटा गया है। टर्मिनल बिल्डिंग को डिपार्चर व गेस्ट हाउस पर एराइवल की सुविधा दी गई है। राइट्स कंपनी की ओर से रनवे व अपरन की सफेद व पीली पट्टी की पेटिंग पूरी हो चुकी है। उधर श्रीलंका से आने वाले पर्यटकों के स्वागत में कुशीनगर को सजाया जा रहा है। इसमें नगरपालिका, कसाडा, पुरातत्व, संस्कृति, पर्यटन विभाग अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। इन सब कार्यों का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोहरा लगातार निरीक्षण कर रहे हैं।
इस संबंध में एयरपोर्ट अथारिटी के डीजीएम सिविल एनपी कोरी ने कहा कि दो से तीन दिन के अंदर डीजीसीए की टीम एयरपोर्ट पर आएगी। यहां निरीक्षण के बाद लाइसेंस मिल जाएगा। इसके बाद श्रीलंका से आने वाली फ्लाइट का शेडयूल तय होगा।