फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Five-year-old boy handed over to family

Kushinagar News: पांच वर्षीय बालक को परिजनों को सौंपा

Tue, 02 Jun 2026 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 02 Jun 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Five-year-old boy handed over to family
कसया। अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल कुशीनगर भ्रमण के दौरान परिजनों से बिछड़ा पांच वर्षीय बालक पर्यटक पुलिस की सक्रियता से सकुशल मिल गया। बालक के मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार जताया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बिहार के गोपालगंज जिले के भानपुर गांव निवासी अतुल (5) परिवार के साथ कुशीनगर घूमने आया था। इसी दौरान वह भीड़भाड़ के बीच परिजनों से बिछड़ गया। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो परिजनों ने मौके पर तैनात पर्यटक पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पर्यटक पुलिस ने तत्काल खोजबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

रामाभार स्तूप और नौका विहार क्षेत्र में तलाश के दौरान बालक अतुल को सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके बाद उसकी पहचान कर उसे मां मधुबाला के सुपुर्द कर दिया गया। इस दौरान पर्यटक एसआई नरेंद्र कुमार उपाध्याय सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed