{"_id":"6739062a2a0979a0b90348e6","slug":"five-vehicles-collided-with-a-truck-parked-on-the-highway-in-fog-four-injured-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-126550-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कोहरे में हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराईं पांच गाड़ियां, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कोहरे में हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराईं पांच गाड़ियां, चार घायल
Sun, 17 Nov 2024 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 17 Nov 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
कुशीनगर/सुकरौली। हाईवे पर खड़े ट्रक में शनिवार को पीछे से एक के बाद एक पांच गाड़ियां टकरा गईं। घना कोहरा होने से हादसा हुआ।
चार लोगों को चोटें आईं, जिनका इलाज सीएचसी में कराया गया। हाईवे की एक लेन पर करीब एक घंटे तक आवागमन ठप रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर आवागमन शुरू कराया।
हाटा कोतवाली के तितिला पुलिस चौकी के समीप हाईवे पर शनिवार की भोर में एक ट्रक का पहिया ब्लास्ट हो गया। चालक पहिया बदल रहा था। घना कोहरा होने से पीछे से कार टकरा गई, कार के पीछे चल रहीं चार और गाड़ियां एक के बाद एक दस मिनट के अंतराल पर टकरा गईं। कार में सवार दो लोग और बाइक सवार दो लोग घायल हुए, जबकि बिहार से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस में सवार लोग बाल-बाल बच गए। हालांकि, बस के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चलते एक लेन पर एक घंटे तक वाहनों का आवागमन रुका रहा।
पुलिस ने दूसरी लेन से गाड़ियों का आवागमन शुरू कराया और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। घायलों को पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया। मौके पर जुटे लोगों का कहना है कि हाईवे पर जहां मन चाहे वहां चालक वाहन रोक दे रहे हैं। इसके से कोहरे में हादसे हो रहे हैं। एनएचएआई की ओर से पेट्रोलिंग भी नहीं की जा रही है। कोतवाल सुशील शुक्ला ने बताया कि एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। हादसे में कुछ लोगों को हल्की चोटें आई थीं। उनका इलाज करा दिया गया।