{"_id":"67d300a94998a4f6e70d827e","slug":"five-thousand-police-personnel-took-charge-of-security-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-133754-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पांच हजार पुलिस कर्मियों ने संभाली सुरक्षा की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पांच हजार पुलिस कर्मियों ने संभाली सुरक्षा की कमान
Thu, 13 Mar 2025 09:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 13 Mar 2025 09:28 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। शांतिपूर्ण तरीके से होली और रमजान केे दूसरे जुमे की नमाज के लिए पुलिस की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। पांच हजार से अधिक पुलिसकर्मी शहर से लेकर गांव तक सुरक्षा का कमान संभालेंगे। इसके अलावा सभी थानों और पुलिस लाइन में क्यूआरटी मौजूद रहेगी, जो किसी भी विवाद की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचेगा। पॉश इलाकों और संवेदनशील स्थलों पर पुलिस ड्रोन से निगरानी करेगी। इसकी मॉनिटरिंग एसपी और एएसपी खुद करेंगे।
रमजान के दूसरे जुमे की नमाज दिन में 2 बजे से पढ़ी जाएगी। सुबह से दोपहर तक लोग होली खेलेंगे। इसके लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम कर लिया गया है। होलिका दहन कराने के बाद होली पर्व और नमाज अदा कराने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। शहर के हर मोहल्ले और मस्जिदों के पास पुलिस की तैनाती की गई है। सभी थानों पर अतिरिक्त पुलिस की तैनाती इसके लिए की गई है। बीट सिपाहियों से लेकर हलका दरोगा को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है, कही भी किसी तरह का विवाद न हो। वहीं प्रशासन की पहल पर सभी मौलाना भी दो बजे के बाद नमाज अदा करने के लिए एलान कर दिया है। एएसपी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने के अलावा पुलिस लाइन और सभी थानों पर क्यूआरटी का गठन किया गया है जो विवाद की सूचना पर 10 मिनट अंदर मौके पर पहुंचेगी। इसके अलावा शहर और पूर्व में जहां विवाद हुआ है। उन स्थानों पर ड्रोन की मदद शांति व्यवस्था बरकरार रखने के लिए पुलिस लेगी।
-
होली पर डीएम ने दी शुभकामना
-होली सौहार्द और भाईचारे का त्योहार है। इसके सभी लोग शांतिपूर्ण तरीके से मिलकर मनाएं, प्रशासन आपके साथ है। कही कोई दिक्कत महसूस हो तो कंट्रोल रूम के नंबरों और अफसरों को फोन करें। सुरक्षा का कड़ा प्रबंध शहर से लेकर गांव तक किया गया है। -डीएम विशाल भारद्वाज, डीएम कुशीनगर
विज्ञापन
-
एसपी ने शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील
-होली पर्व में शुभकामनाएं देेते हुए कहा कि पुलिस अलर्ट है। जिले में शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार संपन्न कराने के लिए अतिरिक्त पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। छोटी-छोटी सूचनाओं पर भी नजर पुलिस की है। होली में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस नहीं बख्शेगी, उन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। -संतोष कुमार मिश्रा एसपी