{"_id":"62ae1e096c67cd3f5617af73","slug":"five-thousand-people-will-do-yoga-together-in-mahaparinirvana-temple-complex-kushinagar-news-gkp4407933173","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर में पांच हजार लोग एक साथ करेंगे योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर में पांच हजार लोग एक साथ करेंगे योग
विज्ञापन

कसया। विश्व योग दिवस पर 21 जून को मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में एक साथ पांच हजार लोग योगासन करेंगे। इस आयोजन में जिले के प्रमुख लोग खुद शामिल होंगे। इसकी तैयारी जोरों पर चल रही है।
21 जून को विश्व योग दिवस पर मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर में भव्य योग शिविर का आयोजन होगा। उसकी तैयारी में बड़े-बड़े पंडाल बनाए जा रहे हैं। मंदिर में प्रवेशद्वार के दक्षिण व उतर दोनों तरफ तैयारी चल रही है। इसकी तैयारी जिला प्रशासन की ओर से किया जा रहा है। वहीं, प्रशासन इस भव्य योग शिविर को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए योग गुरुओं की व्यवस्था में जुटा हुआ है, ताकि विश्व योग दिवस पर मौजूद लोगों को योगासन से स्वस्थ रहने का तरीका सरल तरीके से बताया जा सके।
वहीं पुरातत्व विभाग के संरक्षण सहायक शादाब खान ने बताया कि योग दिवस की तैयारी प्रशासन की ओर तरफ से की जा रही है। विभाग ने स्मारक स्थल के परिसर में मुहैया कराया है, जहां पर पांच हजार की संख्या में लोग विश्व योग दिवस पर योगासन के गुर सिखेंगे। उन्होंने बताया कि विभाग की तरफ से परिसर में सफाई का इंतजाम मुक्कमल है।