फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Five thousand people will do yoga in Kushinagar, Union Minister will be present

कुशीनगर में पांच हजार लोग करेंगे योग, मौजूद रहेंगे केंद्रीय मंत्री

Tue, 21 Jun 2022 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Five thousand people will do yoga in Kushinagar, Union Minister will be present
कुशीनगर में पांच हजार लोग करेंगे योग, मौजूद रहेंगे केंद्रीय मंत्री
विज्ञापन

कसया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार को भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में भव्य आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सोमवार को दिन भर तैयारी चलती रही। पर्यटन स्थल, पार्क व अन्य खुले स्थानों पर करीब पांच हजार लोग योग करेंगे। योगाभ्यास का शुभारंभ मंगलवार की सुबह पांच बजे होगा। कार्यक्रम का समापन सुबह आठ बजे होगा।
योगाभ्यास के लिए मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर को जर्मन हैंगर टेंट से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। योग के लिए परिसर में छोटे-बड़े तीन पंडाल बनाए गए हैं, जिसमें पांच हजार लोग एक साथ योग सीखेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री राम दास अठावले होंगे। वहीं, इस कार्यक्रम के मुख्य योग गुरु अनुज झिंझरिया व शिवम कुमार हैं, जो लोगों को योग के गुर सिखाते हुए उसकी महत्ता बताएंगे।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में दक्षिण तरफ विशिष्ट लोगों के लिए वीआईपी पंडाल बनाया गया है। इसके अलावा आम जनमानस के लिए भी दो पंडाल बनाए गए हैं, जिसमें एलईडी के माध्यम से लोग योगाभ्यास करेंगे। इस कार्यक्रम को भव्य व सुंदर बनाने के लिए देश के विभिन्न प्रांतों से अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। उनकी संख्या करीब 1500 के करीब है। इसके अलावा जिले भर के 18 विभिन्न विद्यालयों के करीब दो हजार की संख्या में विद्यार्थी भी आमंत्रित किए गए हैं। प्रशासन ने यहां के प्रमुख भारतीय व विदेशी बुद्ध विहार, धर्मशाला व होटल आदि के प्रबंधकों को भी आमंत्रित किया है। वहीं, सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर के उत्तरी, दक्षिणी व पश्चिमी प्रवेश द्वार पर लोगों को जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। मुख्य प्रवेशद्वार यानी पश्चिमी गेट से जन सामान्य लोगों को प्रवेश दिया जाएगा। वहीं, व्याख्या केंद्र के दक्षिणी प्रवेशद्वार से आमंत्रित अतिथिगण व उतरी गेट से म्यांमार व चाइना बुद्ध विहार में ठहरे लोगों को प्रवेश दिया जाएगा। म्यांमार बुद्ध विहार में एक हजार लोग, चाइना बुद्ध विहार में 100, कंबोडिया बुद्ध विहार में 100 व भदंत ज्ञानेश्वर बुद्ध विहार में 300 लोग विभिन्न प्रांतों से पहुंचकर ठहरे हुए हैं। वे इस भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम में निर्धारित समय से पहुंचकर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कसया, कुशीनगर के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा ने बताया कि आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। योगाभ्यास का कार्यक्रम सुबह साढ़े पांच बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें सुबह छह से 6.40 बजे तक केंद्रीय मंत्री, स्थानीय सांसद व विधायक का संबोधन होगा। 6.40 से 7.0 बजे तक देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मैसूर से योग दिवस पर चल रहे संबोधन का लाइव प्रसारण होगा। वहीं 7.0 से 7.45 तक मुख्य पंडाल में योग गुरु अनुज झिंझारिया व शिवम कुमार विशिष्ट लोगों को योग के गुर सिखाएंगे। 7.45 से केंद्रीय मंत्री मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में लेटी भगवान बुद्ध की प्रतिमा की विशेष पूजा कर चीवर चढ़ाएंगे। इस दौरान उत्खनित अवशेषों की प्राचीनता व ऐतिहासिकता आदि के बारे में भी विशेषज्ञों से जानकारी हासिल करेंगे। फिर वह गोरखपुर रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed