फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Five thieves arrested after stealing from closed sugar mill

Kushinagar News: बंद चीनी मिल से चोरी करके भाग रहे पांच चोर गिरफ्तार

Thu, 05 Jan 2023 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Five thieves arrested after stealing from closed sugar mill
बंद चीनी मिल से चोरी करके भाग रहे पांच चोर गिरफ्तार
विज्ञापन

चोरी का माल, उपकरण सहित अन्य सामान बरामद हुए
रामकोला। क्षेत्र के लक्ष्मीगंज में बंद चीनी मिल से लोहा चुराकर भाग रहे पांच व्यक्तियों को पुलिस ने बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों के पास से पिकअप में लदा चोरी का माल, चोरी करने के उपकरण सहित अन्य सामान बरामद हुए हैं। सभी के खिलाफ चोरी करने, चोरी के माल के साथ पकड़े जाने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
रामकोला एसएचओ अखिलेेश सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गश्त पर निकली थी। लक्ष्मीगंज के पास चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह भी पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। आधी रात के बाद पिकअप पर लोहा लादकर जा रहे लोगों को रोककर पुलिस ने पूछताछ की, तो सामने आया कि चोरों का गैंग बंद पड़ी चीनी मिल से लोहा चुराकर कबाड़ी को बेचने जा रहा था। पिकअप सवार लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की। उनकी पहचान पिंटू, मनीष कुमार निवासी मीरगंज, गोपालगंज बिहार और उनके साथी कुशीनगर जिले के रामकोला में रहने वाले लक्ष्मीगंज, नौका टोला निवासी खुशबुद्दीन अंसारी उर्फ टुन्नू अंसारी, मेंहदी अंसारी और एजाज के रूप में हुई। पांचों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन

इस संबंध में एसएचओ अखिलेश सिंह ने बताया कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस गश्त कर रही है। बुधवार रात पुलिस की गश्त के दौरान बंद चीनी मिल से लोहा चुराने वाला गैंग पकड़ा गया। सभी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed