फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   five taskar arrest

53 किलो गांजा के साथ पांच गिरफ्तार

Mon, 27 Jun 2022 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
five taskar arrest
पुलिस लाइन सभागार में गांजा तस्करों की खुलासा करते एसपी धवल जायसवाल।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
53 किलो गांजा के साथ पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

- थाना तरयासुजान व स्वाट की संयुक्त टीम को मिली सफलता
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। थाना तरयासुजान व स्वाट की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर माधोपुर बुजुर्ग रिलायंस पेट्रोल पंप एनएच 28 के समीप सोमवार की भोर में सवारी टेंपो से 53 किलो गांजा के साथ पांच तस्कर को गिरफ्तार किया। बरामद गांजा की कीमत आठ लाख रुपये है।
सोमवार को एसपी धवल जायसवाल ने पुलिस लाइंस सभागार में तस्करों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर तरयासुजान व स्वाट की संयुक्त टीम ने माधोपुर बुजुर्ग रिलायंस पेट्रोल पंप एनएच 28 के समीप सवारी टेंपो की जांच की। इस दौरान अलग-अलग बैग में पैकेट बनाकर रखे गए 53 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में गांजा तस्कर ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए गांजे का एक- एक किलो का छोटा-छोटा पैकेट बनाकर प्लास्टिक के बंडल में रखा गया था। सहूलियत के लिए पुलिस के बचने के लिए सवारी गाड़ी में बैठ गए थे। इसकी भनक भी टेंपो चालक को नहीं लगी। गांजा तस्करों की पहचान हरेंद्र गोसाई निवासी थाना रेहड़ा जिला चंपारण, पप्पू राजभर निवासी थाना कटया बाजार जिला गोपालगंज, विश्वनाथ निवासी थाना कटया बाजार जिला गोपालगंज, धर्मेंद्र कुशवाहा निवासी चौतार बोदीछापर थाना हनुमानगंज जिला कुुशीनगर, कमलेश कुशवाहा निवासी पड़री पिपरपाती थाना जटहा बाजार जिला कुशीनगर के रूप में हुई। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में तरयासुजान के एसओ कपिल देव चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

जून को बरामद हुआ था 21 लाख रुपये कीमत का गांजा
13 जून को थाना तरयासुजान व स्वाट की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर माधोपुर बुजुर्ग रिलायंस पेट्रोल पंप एनएच 28 के समीप पिकअप-बोलेरो से तस्करी के लिए ले जाए रहे 140 किलो गांजा जिसकी कीमत तकरीबन 21 लाख की बरामदगी की थी। 25 मई को तरयासुजान थाने की पुलिस ने 51 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय गांजा तस्करों के गिरोह के पांच गुर्गों को गिरफ्तार किया। उनके पास से दो बाइक भी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांजा की खेप बरामद की गई है। इस रैकेट से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही कुछ और लोग भी पकड़े जाएंगे।
- धवल जायसवाल, एसपी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed